बलिया में कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का शिलान्यास, परिवहन मंत्री ने किया भूमि पूजन
विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलिया सदर तहसील परिसर में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर इस परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।