
बलिया। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बलिया सदर तहसील परिसर में कन्वेंशन सेंटर के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर इस परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बलिया के विकास के लिए सरकार लगातार प्रतिबद्ध है। इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण उच्च गुणवत्ता व निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। साथ ही कन्वेंशन सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और इसमें एक विशाल सभागार, बैठक कक्ष, पार्किंग क्षेत्र सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं होंगी। शिलान्यास समारोह में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.