बलिया। नगर पंचायत क्षेत्र के बढवलिया (टिकरी) स्थित माधव ब्रह्म धाम पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और भव्य कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। सुबह से ही क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल छा गया था।कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए मंगलगीत गाती हुई चल रही थीं।
शोभायात्रा माधव ब्रह्म धाम से प्रारंभ होकर चितबड़ागांव बाजार होते हुए टोंस नदी तक पहुंची, जहां पवित्र जल भरने के बाद नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। वहां वैदिक ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच कलशों की स्थापना की गई।इस अवसर पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

सात दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं हवन का आयोजन किया जाएगा।कलश यात्रा में प्रमुख रूप से यज्ञाचार्य विवेक शुक्ल, रोहित संस्कृतयान व संपूर्ण ब्राह्मण मंडली मौजूद रही। कार्यक्रम में चेयरमैन अमरजीत सिंह, थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, पूर्व प्रधान रमाशंकर यादव, प्रधान गुड्डू यादव, अभिराम त्रिपाठी, सभासदगण एवं पूर्व चेयरमैन केशरी नंदन त्रिपाठी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.