
बलिया : बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य जयनारायण पांडेय ने जिले के अधिवक्ताओं से तहसील व जिला मुख्यालय पर सहयोगी अधिवक्ता साथियों संग जाकर मिले। इस दौरान उनका भव्य स्वागत टैक्स बार एसोसिएशन बलिया में किया गया । इस दौरान जिले के अधिवक्ताओं ने आगामी बार काउंसिल उप्र के चुनाव में एक नंबर के मत देकर भेजने का संकल्प दोहराया।

बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद का चुनाव आगामी साल में होने वाला जिसके लिए बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के लिए उम्मीदवार अब अपना भ्रमण तेज कर चुके है। इसी क्रम में अपने पैतृक जिले से चुनावी दौरा शुरू करने आये बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य जयनारायण पांडेय ने जिले के अधिवक्ताओं से टैक्स बार में जाकर मिले। इस मौके पर दी टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान बार के वकीलों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।

टैक्स बार के सदस्यों ने भरोसा दिलाया कि उन्हें प्रथम वरीयता का मत देकर बार कौंसिल में भेजेंगे। इस मौके पर बार कौंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य जयनारायण पांडेय ने कहा कि बलिया मेरे लिए घर है। आप लोगों के स्नेह के चलते ही मैंने यह मुकाम हासिल किया है। आगे भी आपलोगों का सहयोग मुझे मुझे इसका पूरा भरोसा है। टैक्स बार के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि बार कौंसिल में जयनारायण पाण्डेय जी का अलग ही पहचान है। वे जिले का छोटा या बड़ा काम सौंपा जाता है। उसमें कभी निराशा नहीं मिली है।

सभा की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता गुलाब चंद गुप्ता ने कहा कि बलिया का जितना कार्य जयनारायण पाण्डेय ने किया है। उतना किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया है। यह बात मै दावे के साथ कह सकता हूं। इस मौके पर अधिवक्ता गुलाबचंद गुप्ता, बी. एन. पांडेय, देव भूषण तिवारी, प्रदीप कुमार गुप्ता, अजय शंकर गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, केशव कुमार कार्यक्रम का संचालन उमेश प्रताप ने किया।

Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.