Skip to content
Tuesday, August 4, 2026

Section

Breaking News

1001259279
Breaking News

एसपी सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पेट से निकाला 20 किलो का ट्यूमर

बलिया : सर्जरी के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अपना लोहा मनवाने वाले एसपी सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. ए. के. गुप्ता ने लखनऊ से लौट चुकी मरीज का 20 किलो का ट्यूमर पेट से बाहर निकाल कर अपने सफलतम ऑपरेशनों में एक और कामयाबी जोड़ लिया है। जिसकी चाहूंओर चर्चा है। बता दें कि बलिया में क्रिटिकल सर्जरी से अपने मरीज को बचाना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में चिकित्सकों से लोगों का भरोसा भी उठने लगा था। तभी एक महिला मरीज के पेट में बने बड़े ट्यूमर को निकालना कम चुनौती नहीं था। फिर भी एसपी सिटी के चिकित्सक डॉ ए के गुप्ता ने यह ऑपरेशन कर सफलता हासिल कर लिया। एक महिला विगत कई महीनो से अपने ट्यूमर के इलाज के लिए इधर-उधर भटक रही थी। उसने बलिया से लेकर लखनऊ तक के कई अस्पतालों का खाक छाना।

23 Jun 2025 2 min read
IMG-20250622-WA0089
Breaking News

शिक्षा उद्योग नहीं कि घाटा लगते ही बंद करने लगे सरकार, मर्जर योजना से गरीबों के बच्चों के शिक्षा प

प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या का बहाना बनाकर प्राथमिक स्कूलों के मर्जर योजना का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में गरीब का बच्चा पढ़ता है। जबकि सरकार इन विद्यालयों को निवेश का जरिया मान रही है। यह कोई उद्योग नहीं है कि निवेश में घाटा लगते ही उसे बंद कर दिया जाए।

22 Jun 2025 2 min read
post_photo_1750085158~2
Breaking News

वेंकटेश प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच : आईएमए

विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार कर बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को जिला जेल वाराणसी में डाला गया था। जहाँ पा उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गयी थी। बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए बलिया ) व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यों ने हरपुर तिराहा स्थित डॉ अनिल सिंह के क्लिनिक पर शोक सभा का आयोजन किया है। जिसमे गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को फंसाए जाने की घोर निंदा किया।

17 Jun 2025 2 min read
1001223445
Breaking News

बलिया में बेकाबू डीसीएम ने सड़क पर मचाया तांडव, दो की मौत, नौ लोग घायल 

Breaking News : एनएच-31 से सटे सागरपाली-बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार की शाम उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक डीसीएम बेकाबू हो गया। तीन अलग-अलग जगहों पर लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर डीसीएम को करंजा बाबा तर के पास पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया।

16 Jun 2025 2 min read
post_photo_1750085158~2
Breaking News

घूस के आरोप में गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक की जेल में मौत, उठे कई सवाल

उप्र सर्तकता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी कक्ष से बीस हजार रूपया घूस लेते गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक बांसडीह 45 वर्षीय वेंकटेश मौआर का जिला जेल वाराणसी में ह्रदय गति रूकने से सोमवार को मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थय विभाग व जनपद में शोक व्याप्त हो गया।

16 Jun 2025 2 min read
IMG-20250615-WA0162
Breaking News

आवाज़ ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज ने सरकार के व्यवस्था को कोसा

बलिया। आवाज़ ए हिंद के संस्थापक सुशांत राज भारत ने अपने साथियों के साथ बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगे आरो प्लांट का दौरा किया। जिसमें पाया कि लगभग सभी आरो प्लांट खराब है और जनता के लिए कोई भी पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही है। सुशांत राज भारत ने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से लगे सभी आरो प्लांट चट्टी चौराहों पर व्यापारियों तथा राहगीरों के लिए इस भयंकर गर्मी में राहत प्रदान कर सकते थे। लेकिन दु:ख के साथ कहना पड़ रहा है कि यह सभी आरो प्लांट खराब है और शीतल जल पीने की उम्मीद से जब कोई प्लांट के पास जाता है तो उदास होकर लौटता है और सोचता है कि आखिर ये आरोप प्लांट लगाए क्यों गए हैं। ? दरअसल सच्चाई यह है की सरकारी योजना के अनुसार प्लांट लगा दिए गए, कमीशन खोरी हो गई, जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारी तक, अधिकारी से लेकर ठेकेदार तक सब ने पैसा बना लिया। अब जनता को पानी मिले या ना मिले उन्हें इससे कोई मतलब

15 Jun 2025 2 min read
1001216165
Breaking News

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

बलिया ।  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी डॉ संजीव वर्मन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उदघाट्न किया।

15 Jun 2025 2 min read
Screenshot_20250615_101222
Breaking News

फेफना थाना क्षेत्र में दिन में मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव स्थित कमला नगर में सदाफल देव आश्रम के पीछे एक मकान में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात व ₹50000 नगदी सहित कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले पीड़ित ने फेफना थाने में चोरी की तहरीर दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। हालांकि चोरी के तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल क़ायम है।

15 Jun 2025 2 min read
Breaking News

बलिया में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर पुलिया के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:45 बजे अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दिया जो युवक के पैर में जा लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। उधर मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इसके साथ ही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है। घायल का नाम धनन्जय राजभर 28 वर्ष पुत्र बालचन्द राजभर है जो महावीर अखाड़ा वार्ड नम्बर-17 थाना रसड़ा बलिया का निवासी है।

14 Jun 2025 2 min read
IMG-20250613-WA0496
Breaking News

निःस्वार्थ सेवा का जीवंत उदाहरण है रेडक्रॉस सोसायटी

बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास बलिया मंगला प्रसाद सिंह व मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डॉ संजीव वर्मन के निर्देशानुसार शुक्रवार को सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अनिल कुमार के आदेशानुसार नायब तहसीलदार श्री प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल श्री बृजेश पाण्डेय की उपस्थिति में जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सदर तहसील, विकासखण्ड - सोहांव, ग्राम- बसुदेवा (हरिजन बस्ती) में दिनांक -11/06/25 दिन बुधवार को कतिपय कारणों से लगी लाग में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण जिला आपदा प्राधिकरण बलिया के सहयोग से रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा किया गया।

13 Jun 2025 1 min read
1001206886
Breaking News

बलिया कोर्ट कैंपस न्यूज: अधिवक्ता गुटों में जमकर मारपीट, पांच गंभीर

सिविल कोर्ट परिसर में शुक्रवार को क्रिमिनल बार चुनाव व चुनावी रंजिश में वकीलों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। जिसमे लगभग आधा दर्जन अधिवक्ता घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों का उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में हड़कम्प मच गया । घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। इस मारपीट में एक अधिवक्ता की हालत गंभीर बतायी जा रही हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने शहर कोतवाली में तहरीर दे दिया है।

13 Jun 2025 2 min read
img-20250612-wa0131 (1)~2
Breaking News

सीएचसी बांसडीह अधीक्षक़ को घूस लेते विजिलेंस टीम दबोचा

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) बांसडीह पर वाराणसी से धमकी बिजिलेंस की 14 सदस्यीय टीम ने 20 हजार रूपया घूस लेते सीएचसी अधीक्षक डा वेंकटेश मौआर को गिरफ्तार कर लिया। ये जन औषधि केन्द्र बांसडीह के संचालक अजय तिवारी से प्रतिमाह 20 हजार रूपया मांग रहे थे। संचालक ने एक दो माह दिया, लेकिन बिक्री कम होने से देने से इंकार कर रहे थे। वहीं, अस्पताल परिसर में संचालित जन औषधि केन्द्र पर सीएचसी अधीक्षक लगातार दबाव बना रहे थे।

12 Jun 2025 1 min read