
बलिया। गुरुवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे ने पूरे बेल्थरारोड नगर को गहरे शोक में डुबा दिया। नगर के जाने-माने टायर कारोबारी अशोक सिंह की पत्नी उर्मिला सिंह (45) की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 2:30 बजे कार पोल संख्या 204 के पास अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, कार में सवार उनके बेटे मानवेंद्र प्रताप सिंह समेत दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुटे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुखद समाचार के नगर में फैलते ही सिंह परिवार के घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इस हादसे पर स्तब्ध और गमगीन दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि परिजन लखनऊ रवाना हो चुके हैं और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को घर लाया जाएगा। पूरे नगर में मातमी सन्नाटा पसरा है और लोग अशोक सिंह परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुँच रहे हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.