बलिया : बलिया शहर के शहीद चौक स्थित अमर बर्तन घर में शनिवार की आधी रात भीषण आग लग गई। रात करीब 2 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं फैल जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सुबह करीब 4 बजे पहुंची फायर ब्रिगेड ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बावजूद आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। धधकते गोदाम से लगातार काला धुआं उठता रहा। अभी भी जले हुए समानों से धुआं निकल रहा है।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं प्रशासन की देरी और लापरवाही को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.