छात्रवृति/ प्रतिपूर्ति: JNCU सहित 12 संस्थाओं को तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश
वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 में अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्वदशम् (कक्षा 9-10 तक) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12 तक) एवं अन्य दशमोत्तर (उच्च शिक्षा) के शासन द्वारा निर्गत संशोधित आदेश के क्रम में डीएम के निर्देश पर एक गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आहुत की गयी। जिसमें जनपद के विभिन्न संस्थाओं द्वारा डाटा समयान्तर्गत नहीं उपलब्ध कराये गए है। जिनके खिलाफ नोटिस जारी करते हुए जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजन कुमार ने तीन कार्य दिवस में स्पष्टीकरण देने को कहा है। वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए 19 नवंबर को जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-