महाकुंभ की भगदड़ के शिकार लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 के दौरान 29 जनवरी को हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने असमय अपनी जान गवां दी थी और अनेकों श्रद्धालु घायल हो गए थे। सरकार के द्वारा मृतकों के परिजनों को 25 - 25 लाख और गंभीर रूप से घायल घायलों को मुआवजे की घोषणा की गई थी मगर अभी भी अधिकांश मृतकों के परिजनों और घायलों को कोई मुआवजा नहीं मिला है। बीबीसी ने अपने हालिया रिपोर्ट में 82 मौतों की शिनाख्त की है। जबकि सरकार की सुई पांच महीनों से 37 मौतों पर ही अटकी हुई है।