Skip to content
Tuesday, August 4, 2026

Section

Breaking News

IMG-20250410-WA0311
Breaking News

रेड क्रास ने नये सीएमओ का किया भव्य स्वागत

मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया ने अपने नये उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय डॉ संजीव वर्मन का रेड क्रास के सचिव/अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आनंद कुमार व पदाधिकारियों /सदस्यों ने पुष्पगुच्छ तथा मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।

10 Apr 2025 1 min read
IMG-20250407-WA0268
Breaking News

परिवहन मंत्री ने 27 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश सरकार से जिले को मिली 27 एंबुलेंस को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोनिवि डाक-बंगले से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें 108 सेवा की 23 व 102 की 04 एंबुलेंस शामिल हैं। एंबुलेंस सेवा का मंत्री ने जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व प्रभारी सीएमओ आदि के साथ विधि-विधान से पूजन कर शुभारंभ किया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार से जनपद को 49 एंबुलेंस स्वीकृत किया गया है जिसमें पहले खेप में 27 आईं हैं। कुल एंबुलेंस के आने के बाद निश्चित तौर पर लोगों बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

07 Apr 2025 2 min read
Screenshot_2025_0407_224150
Breaking News

बलिया ने नए सीएमओ की कमान संभालेंगे संजीव बर्मन

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 6 जनपदों में रिक्त चल रहे सीएमओ पदों को तत्काल भरने का फरमान जारी किया है। इसी क्रम में बलिया के नए सीएमओ का पदभार संजीव बर्मन को दिया गया है। जबकि अन्य पंच पदों पर भी तैनाती कर दी गई है बता दे की नई सीएमओ संजीव बर्मन इससे पूर्व आगरा में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात रहे हैं।

07 Apr 2025 1 min read
Breaking News

मंगला भवानी व अन्नपूर्णा मंदिर के पास शराब की दुकान खोलने से जनआक्रोश, डीएम को सौंपा ज्ञापन

बलिया। जनपद के नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां (उजियार घाट) के सरकारी शराब की दुकान को बिना किसी सरकारी आदेश के ठेकेदार द्वारा राजस्व ग्राम कोरंटाडीह की आबादी सहित मां मंगला भवानी तथा अन्नपूर्णा मंदिर के पास स्थानांतरित करने...

04 Apr 2025 2 min read
1000805908
Breaking News

गंगाजी के किनारे मिला क्रूड ऑयल का अकूत भंडार, 300 किमी तक 'तेल ही तेल’

यूपी के बलिया में कच्चे तेल का भंडार ढूंढ़ने के लिए लगातार खुदाई जारी है. बड़ी-बड़ी मशीनों से ओएनजीसी की टीम क्रूड ऑयल की तलाश में खुदाई कर रही है. इसी बीच लोगों ने दावा किया कि गंगाजी के किनारे क्रूड ऑयल हो सकता है. उन्होंने कहा कि यहां दो साल पहले भी तलाश की जा रही थी, तब बार-बार बम धमाकों की आवाजें आती थीं. ONGC की टीम को भी साक्ष्य मिले हैं. जिससे ONGC के अफसरों में खुशी है.

02 Apr 2025 4 min read
court-1
Breaking News

गैंगेस्टर के दो अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सुनाई सजा

लगभग पांच साल पूर्व के दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन गैंगेस्टर कोर्ट नीलम ढांका की न्यायालय में आरोपी सुभाष ने नोनिया छपरा सुखपुरा एवं मनोज बनवासी मुजही पकड़ी को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है और पांच-पांच हजार रूपये जुर्माने से दंडित की है। जुर्माना अदा नहीं करने पर अतिरिक्त पंद्रह दिनों का कारावास भुगतना होगा।

02 Apr 2025 1 min read
1000801102
Breaking News

महानगरों की तर्ज पर पांच करोड़ की लागत से बलिया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने कवायद शुरू

सूबे के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सीसीटीवी, ट्रैफिक सिग्नल आदि लगाने को विभाग से दिए तीन करोड़ रुपए बलिया। बड़े महानगरों की तर्ज पर बलिया शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से नगरपालिका क्षेत्र के प्रमुख 10...

01 Apr 2025 2 min read
1000799719
Breaking News

पूजा हत्याकांड: पुलिस के खुलासे से नाराजगी, आप ने CID जाँच के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

नगर इलाके में हुए पूजा चौहान हत्याकांड के विरोध में विपक्षी दलों ने अपना मोर्चा खोल दिया है लोग अपने-अपने तरीके से पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पूजा चौहान के प्रकरण में जांच की मांग को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इस प्रकरण में मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्रक डीएम को सौंपकर खुलासे के लिए मांग किया। पूरे प्रकरण की जांच सीआईडी से करने की पुरजोर मांग आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रखी।

01 Apr 2025 2 min read
IMG-20250329-WA0232
Breaking News

जिलाधिकारी ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली किया प्रदान

जिलाधिकारी श्री प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले टी.बी. मुक्त 78 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की सराहना करते हुए प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने क्षय रोगियों को गोद लेने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नि:क्षय मित्रों/संस्थाओं- जिला समन्वयक/कोषाध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसायटी बलिया श्री शैलेन्द्र पाण्डेय,निधि ट्रेडर्स के सौरभ अग्रवाल, अतुल्य भारत ट्रस्ट गौरव सिंह एवं सभासद प्रेरक गुप्ता तथा क्षय रोगियों की नि:शुल्क एक्सरे जांच करने वाले 05 निजी एक्स-रे सेंटर संचालकों-प्रकाश डायग्नोस्टिक सेंटर, गायत्री एक्स-रे,भारत पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर,पूजा पैथोलॉजी व एक्स-रे सेंटर सिकंदरपुर एवं फतेह बहादुर डायग्नोस्टिक सेंटर सीयर को प्रशस्ति-पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

29 Mar 2025 3 min read
court-1
Breaking News

चर्चित नगरा गोलीकांड : पूर्व विधायक रामइक़बाल समेत 18 आरोपियों को कोर्ट ने किया दोषमुक्त

लगभग 21 वर्षों पूर्व नगरा थाने पर पुलिस व पब्लिक के बीच गोली चली थी जिसमें प्रधान राजभर एवं हरेंद्र पासवान की गोली लगने से मौके पर मृत्यु ही गई थी। इसी मामले में अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या एक ज्ञान प्रकाश तिवारी की न्यायालय ने सुनवाई करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह समेत सभी आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोष मुक्त कर दिए है।

27 Mar 2025 2 min read
image_870x_67e5552698e4d
Breaking News

सनबीम एप्रिसिएशन एंड कॉनफ्लूएंस अवार्ड 2025 में सनबीम बलिया का बजा डंका

Ballia Education News : बलिया का सनबीम स्कूल न सिर्फ बलिया में अपितु सनबीम ग्रुप ऑफ एसोसिएशन द्वारा संचालित पूर्वांचल के सभी जिलों में अपनी कार्यशैली और उपलब्धियों के दम पर शीर्ष शिखर पर स्थान बनाए हुए है। बलिया के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि 25 मार्च 2025 को वाराणसी में डी एच के एडुसर्व द्वारा आयोजित एप्रिसिएशन कॉनक्लेव 2024-25 में सनबीम बलिया ने अपनी विशिष्टता का परचम फैलाया है। यह विद्यालय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व और दूरगामी सोच का नतीजा है कि सनबीम बलिया इस कॉनक्लेव में उत्तरप्रदेश के कई अन्य जिलों में संचालित सनबीम स्कूलों में अग्रणी रहा। जिसका परिणाम है कि विद्यालय के छात्र आज सभी प्रतियोगिताओं में अव्वल रहते हैं।

27 Mar 2025 4 min read
court-1
Breaking News

बिजली विभाग के अवर अभियंता व विवेचक के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर का आदेश

बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की ग्राम सभा में लगभग साढ़े तीन साल पूर्व बिजली विभाग के अवर अभियंता द्वारा झूठा तथ्य झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने के साथ ही नाबालिग के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने व उसके जिंदा बाप को मुर्दा दिखाने के मामले का पर्दाफाश विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा की न्यायालय ने उस समय हो गया, जब अदालत के समक्ष मुर्दा बाप जिंदा होकर खड़ा होकर पूरी कहानी सुनाई.

26 Mar 2025 3 min read