Skip to content
Saturday, July 4, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

1002647681
Ballia Breaking News

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में फिसली जिले की रैंकिंग, डीएम सख्त, आला अफसरों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की रैंकिंग ‘सी’ और महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग ‘डी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

17 Mar 2026 1 min read
1002614106
Breaking News

टीडी कालेज में युवाओं का जिला युवा संसद आयोजित कर आगे बढ़ते रहने की नसीहत

Menu Samacharbank New Howdy, Pradeep Gupta Edit Post Preview(opens in a new tab) Save Change block type or style Move Paragraph block from position 2 up to position 1 Move Paragraph block from position 2 down to position 3 Change text alignment टीडी कालेज में युवाओं का जिला युवा संसद आयोजित कर आगे बढ़ते रहने की नसीहत बलिया। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में सोमवार को नगर स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजेंद्र प्रसाद सभागार में विकसित भारत जिला युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दयालानंद राय एवं प्रो. अशोक सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया।युवा संसद के अंतर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सिख”रहा, जिस पर प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।

09 Mar 2026 1 min read
court-1
Breaking News

कोर्ट खबर: गैर इरादतन हत्या के अभियुक्त पति पत्नी को दस साल की कठोर कैद, 50 हजार रूपये जुर्माना

कोरोना के दौरान खड़ंजा पर जानवर बांधने के विवाद को लेकर हुए गैर इरादतन हत्या करने के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने अभियोजन से संजीव कुमार सिंह व बचाव की दलीलें सुनने के उपरांत अभियुक्त पति रामभुवन पुत्र जनक देव व उर्मिला पत्नी राम भुवन को दोषी करते हुए 10 साल के कठोर कैद की सजा सुनाई है । साथ ही 50 हजार रुपए जुर्माने से भी दंडित किया है जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अभियुक्तों को अतिरिक्त2 साल का कारावास भुगतना होगा

01 Mar 2026 1 min read
Screenshot_20260225_180148
Breaking News

विधायक उमाशंकर सिंह के घर आईटी की रेड पर बिफरे भाजपा विधायक ने जताई नाराजगी

लखनऊ में बुधवार को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर और कार्यालय पर आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की। इसे लेकर भाजपा सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने गहरी नाराजगी दिखाई है और आईटी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एक्स पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि विधायक उमाशंकर सिंह दो वर्ष से अधिक से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यदि उनके जीवन को कोई हानि होती हैं तो ये संवेदनहीन संस्थाएं जिम्मेदार होंगी। दरअसल, दिनेश प्रताप सिंह उमाशंकर सिंह के रिश्तेदार हैं। दिनेश सिंह की बेटी उमाशंकर सिंह के घर ब्याही है।

25 Feb 2026 1 min read
1002552794
Ballia Breaking News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आईटी की रेड

लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा पड़ा है। करीब 50 से ज्यादा इन्कम टैक्स के अफसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आवास पर पहुंचे और आवास को घेर लिया। आने-जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। आयकर विभाग के अफसरों के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद हैं।

25 Feb 2026 1 min read
1002517384
Breaking News

दिवंगत रसोइया की पुत्री के विवाह हेतु दुबहर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने निभाई मानवीय जिम्मेदारी

बलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बसरीकापुर की दिवंगत रसोइया स्वर्गीय धर्मावती देवी जी की सुपुत्री प्रियंका शर्मा के विवाह अवसर पर दुबहर ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अद्भुत संवेदनशीलता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए सराहनीय पहल की।

17 Feb 2026 1 min read
1002512634
Breaking News

युवाओं में जागरूकता लाकर ही होगा टीबी का समूल खात्मा

बलिया। पुरे देश में दोबारा 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) खोजी अभियान शुरू किया जाना है। जनपद में क्षय रोग उन्मूलन को गति देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन नगर के सतीश चंद्र कालेज में किया गया। जिसमें टीबी रोगियों की पहचान व उसके बचाव के बारे में टीम के अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जनपद में सक्रिय रोग खोज एवं जांच गतिविधियाँ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संचालित की जाएंगी।

16 Feb 2026 1 min read
1002506218
Breaking News

देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, काशी के साथ-साथ भृगुनगरी में भी निकाली शिव की भूतों वाली बारात

महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी, हरिद्वार और देवघर समेत देशभर के शिवालयों में भक्तों का भारी सैलाब उमड़ा पड़ा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की गयी, वहीं देवघर में भक्तों ने भगवान शिव से भारत-पाक मैच में जीत की प्रार्थना की।वहीं नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर पर पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की लाइन शाम तक मंदिर से लेकर तहसीली स्कूल तक लगी रही। शाम को करीब चार बजे भोले नाथ की बारात शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे से पूरा नगर शिवमय हो गया था।

15 Feb 2026 1 min read
1002500597

SPORT DAY: डीपीसीएस के विद्यार्थियों ने दिखाया खेल कौशल, प्रतियोगिता में खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्

दिल्ली पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल, बहेरी–मिड्ढा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कौशल का जलवा बिखेरा।

14 Feb 2026 1 min read
IMG_20260213_230144
Ballia Breaking News

डीएम का तहसील सदर में औचक छापा, भ्रष्टाचारियों में हड़कंप, FIR की चेतावनी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ- सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग, न्यायालय कक्षों और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाजिर को कड़ी चेतावनी दी और बिजली विभाग को लटके तारों को व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

13 Feb 2026 1 min read
FB_IMG_1770915335964
Breaking News

बलिया में श्रमिकों की ऐतिहासिक हड़ताल, टाउन हॉल से डीएम कार्यालय तक निकली विशाल रैली

बलिया। बिजली दरों बढ़ोत्तरी सहित तमाम मांगों के समर्थन में 12 फरवरी को घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के आह्वान पर आज बलिया जनपद में विभिन्न कर्मचारी, श्रमिक एवं किसान संगठनों ने संयुक्त रूप से जोरदार हड़ताल और रैली का आयोजन किया। हड़ताल के समर्थन में टाउन हॉल, बलिया से एक विशाल रैली निकाली गई, जो चित्तू पांडेय चौराहे से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रमिकों ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में जोरदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की।

12 Feb 2026 1 min read
Screenshot_20260212_165154
Breaking News

टीबी रोगी खोजने के लिए फिर चलेगा 100 दिवसीय अभियान

जनपद में एक बार दोबारा 100 दिवसीय क्षय रोग (टीबी) खोजी अभियान शुरू किया जाएगा। जनपद बलिया में क्षय रोग उन्मूलन को गति देने हेतु 100 दिवसीय टीबी खोजी अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद में व्यापक जनजागरूकता, सक्रिय रोगी खोज एवं जांच गतिविधियाँ निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार संचालित की जाएंगी। उक्त आशय कि जानकारी देते सीएमओ/ जिला क्षय रोग अधिकारी विजय यादव ने बताया कि हर हाल में टीबी रोगियों को आम लोगों के बीच से खोजना है।

12 Feb 2026 1 min read