बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो गई। नामांकन के अंतिम दिन 1 सितंबर को अध्यक्ष, महासचिव समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया।
चुनाव अधिकारी हरेंद्र सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में नामांकन करने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है। चुनाव 8 सितंबर 2026 को संपन्न होगा।
अध्यक्ष पद के लिए ओंकार सिंह, शैलेष कुमार सिंह, शेषनाथ तिवारी और सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने पर्चा दाखिल किया।
उपाध्यक्ष पद पर 10 वर्ष से अधिक की सदस्यता वाले वर्ग में दो पदों के लिए गीतेश पांडे, अर्चना पांडे और पिंकी तिवारी ने नामांकन किया है। वहीं 10 वर्ष से कम की सदस्यता वाले उपाध्यक्ष पद के लिए आदर्श कुमार सिंह, रणजीत प्रकाश त्रिपाठी, देवेंद्र कुमार उर्फ टिंकू, देवेंद्र कुमार यादव और बलवंत कुमार सिंह ने नामांकन किया।
महासचिव पद पर पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें त्रिभुवन यादव, राधेश्याम पांडे, मिथिलेश कुमार सिंह, चमन भुवाल जी सिंह और सुशील कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं।
कोषाध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार पांडे और अभयनाथ चौहान ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए शिवजी चौबे, मिथिलेश कुमार सिंह और प्रमोद कुमार ने पर्चा दाखिल किया।
वरिष्ठ कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) के लिए फुलेंद्र सिंह, अशोक कुमार जायसवाल, घनश्याम प्रसाद, अनिल कुमार पांडेय, विजय शंकर उपाध्याय और संतोष कुमार सिंह ने नामांकन किया है।
वहीं कनिष्ठ कार्यकारिणी (15 वर्ष से कम) के लिए राहुल कुमार ओझा, कृष्ण प्रताप यादव, कलामुद्दीन अंसारी, सुजाता, आशीष कुमार गौतम और श्याम मनोहर सिंह ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनावी मुकाबले को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी बढ़ गई है। 8 सितंबर को होने वाले चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
Comments
No comments yet.