समाचार बैंक - बिग ब्रेकिंग
लखनऊ / बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के चर्चित मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे को तत्काल प्रभाव से लखनऊ सचिवालय अटैच कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
सूत्रों के मुताबिक आनंद दुबे को कोषागार निदेशालय, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है। अभी तक इस अटैचमेंट के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई कारण स्पष्ट नहीं बताया गया है, लेकिन अंदरखाने चर्चा है कि क्या उनकी पत्नी अर्चना पांडेय का विवि दीक्षांत के समय का हालिया बयान इस कार्रवाई की वजह बना है?
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अर्चना पांडेय द्वारा एक सार्वजनिक मंच / सोशल मीडिया पर दिए गए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उसके बाद से ही विभागीय स्तर पर फाइलें तेज हुईं और अचानक तबादले जैसा आदेश सामने आ गया।
बलिया में दुबे की छवि!
आनंद दुबे बलिया में अपने कार्यकाल के दौरान कई नवाचारों के लिए जाने जाते रहे हैं। ट्रेजरी में अभिलेखागार निर्माण के लिए भूमि पूजनऔर वृक्षारोपण व पेड़ गोद लेने की पहलको लेकर उनकी सराहना भी हुई थी। शिक्षक संगठनों के साथ समन्वय को लेकर भी वे सक्रिय रहे हैं।
क्या कहते हैं जानकार:
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि "यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, अटैचमेंट को सजा के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।"
वहीं विपक्ष और कर्मचारी संगठनों में इस आदेश को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं।
फिलहाल बलिया कोषागार का प्रभार किसे मिलेगा, इसको लेकर आदेश का इंतजार है।
जिले के मुख्य कोषाधिकारी आनंद दुबे को तत्काल प्रभाव से कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। उधर, जग नारायण झा, संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आजमगढ मण्डल, आजमगढ को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का अतिरिक्त प्रभार बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के प्रदान किया जाता है। वहीं आनन्द दूबे की सम्बद्धता अवधि में उनका वेतन कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से आहरित होगा। सचिव, संदीप कौर ने जग नारायण झा को निर्देशित किया है कि वे वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का कार्यभार तत्काल ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को तत्काल उपलब्ध करायेंगे।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सीटीओ की पत्नी अर्चना पांडेय द्वारा एक सार्वजनिक मंच से सोशल मीडिया पर दिए गए बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिससे बीजेपी सरकार की किरकिरी हुई थी। इसके बाद से ही विभागीय स्तर पर कार्रवाई तेज हुईं और अचानक तबादले आदेश जारी हो गया। सचिव, संदीप कौर ने उप्र वित्त एवं लेखा सेवा के अधिकारी आनन्द दूबे, वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक कोषागार निदेशालय, उप्र लखनऊ से सम्बद्ध करते हुए जग नारायण झा, संयुक्त निदेशक, कोषागार एवं पेंशन, आजमगढ मण्डल, आजमगढ को वरिष्ठ कोषाधिकारी, बलिया के पद का अतिरिक्त प्रभार बिना किसी अतिरिक्त वेतन भत्ते के प्रदान किया जाता है।
#बलिया #लखनऊ
Comments
No comments yet.