बलिया: विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार कर बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को जिला जेल वाराणसी में डाला गया था। जहाँ पा उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गयी थी। बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए बलिया ) व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यों ने हरपुर तिराहा स्थित डॉ अनिल सिंह के क्लिनिक पर शोक सभा का आयोजन किया है। जिसमे गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को फंसाए जाने की घोर निंदा किया।
इस मौके पर आई एम ए के अध्यक्ष डॉ. डी. राय ने गलत तरीके से साजिश रचकर सेवा करने वाले बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को फंसाये जाने की घोर निंदा की। कहा की इसमें जो भी दोषी उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाय। बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए ) के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता
ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किये जाने की मांग की। इस अवसर बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए बलिया ) के सदस्य डॉ. अनिल सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह सहित तमाम चिकित्सक मौजूद रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.