बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले की नीलामी में इस बार नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। मेले में झूले के आवंटन के लिए लगी अंतिम बोली 1 करोड़ 60 लाख 50 हजार रुपये पर समाप्त हुई। यह बोली बदायूं के झूला व्यवसायी बब्लूजी ने लगाकर आवंटन अपने नाम किया।
पिछले वर्ष झूले का आवंटन 1 करोड़ 30 लाख रुपये में हुआ था। इस बार बोली में सीधे 30 लाख 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे ददरी मेले की बढ़ती व्यावसायिक अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता ‘मिठाई लाल’ ने बताया कि झूले के अलावा तहबाजारी की बोली 15 लाख रुपये तथा लकड़ी बाजार की बोली 6 लाख 50 हजार रुपये रही।
इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट ने झूला आवंटन हासिल करने वाले बब्लू जी को सम्मानित किया। साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, व्यापारियों और दुकानदारों का स्वागत करते हुए मेले को सफल बनाने की अपील की।
ददरी मेले की नीलामी में झूले की बोली का नया रिकॉर्ड इस बार खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
Comments
No comments yet.