बलिया। बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदेश के 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। चयनित शिक्षकों में बलिया के अजीत कुमार श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

अजीत कुमार श्रीवास्तव विकासखंड मुरली छपरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय इब्राहिमाबाद में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। शासन की ओर से जारी चयन सूची में उनका नाम आठवें क्रम पर दर्ज है।

image

शासन के पत्र के अनुसार राज्य स्तरीय चयन समिति की 13, 14, 18 एवं 19 अगस्त 2025 को हुई बैठकों में विभिन्न शिक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद पुरस्कार के लिए संस्तुति की गई थी। समिति की संस्तुति के आधार पर प्रदेश के कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 प्रदान किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

31 अगस्त 2026 को शासन की ओर से चयनित शिक्षकों की सूची जारी की गई। इसमें बलिया के अजीत कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल होने के बाद जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है।

सहकर्मी शिक्षकों और शुभचिंतकों ने अजीत कुमार श्रीवास्तव को राज्य स्तरीय सम्मान के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।