विधि संवाददाता 

बलिया: नाबालिग के साथ जबरिया छेड़छाड़ करने के एक मामले में छः साल पुराने पाक्सो एक्ट के मामले में तत्कालीन विवेचक/साक्षी चंद्रप्रकाश कश्यप द्वारा विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट प्रथमकांत के न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट के साथ ही वेतन रोकने का आदेश एस.पी आजमगढ़ को आदेशिका जारी की है। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ को आदेशित की है कि साक्षी के विरुद्ध जारी गिरफ्तारी वारंट का तामिला स्वयं अथवा अपने अधीनस्थ किसी सक्षम पुलिस अधिकारी से कराकर विवेचक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराना सुनिश्चित करे।
 अदालती सूत्रों के मुताबिक बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पाक्सो एक्ट के एक मामले में विवेचक को न्यायालय द्वारा नियत तिथि को बार बार बुलाया जा रहा है लेकिन विवेचक द्वारा न्यायालीय कार्यों में रुचि न लेकर उपस्थित नहीं हो रहे है जिसके वजह से अदालती कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।

*त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट*