
बलिया : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ बलिया के चुनाव में कौशल कुमार उपाध्याय पुनः निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इसकी आधिकारिक घोषणा चुनाव अधिकारी अरुण कुमार चौहान ने किया। मंत्री के पद पर संजय कुमार भारती के नाम की घोषणा की गयी ।
इसी क्रम में अजय कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र राम कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण कुमार संयुक्त मंत्री, सुनील कुमार द्वितीय संगठन मंत्री, चंदन कुमार कोषाध्यक्ष, परवेज आलम संप्रेक्षक एवं रविशंकर पांडेय सांस्कृतिक एवं गृहमंत्री के पद पर निर्विरोध चुने गये। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।