बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन, बलिया के सत्र 2026-27 के चुनाव में मंगलवार को मतदान के बाद मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर शेषनाथ तिवारी और महासचिव पद पर भुवाल सिंह ने जीत दर्ज की।
महासचिव पद पर भुवाल सिंह 300 मत पाकर विजयी रहे। राधेश्याम पाण्डेय को 263, सुशील कुमार श्रीवास्तव को 234, मिथिलेश कुमार सिंह ‘चमन’ को 103 और त्रिभुवन नाथ यादव को 47 वोट मिले।
10 वर्ष से कम वकालत वाले उपाध्यक्ष पद पर रणजीत प्रकाश त्रिपाठी विजयी रहे, जबकि भैया आदर्श कुमार सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
चुनाव प्रक्रिया चेयरमैन अशोक कुमार सिंह एडवोकेट और निर्वाचन अधिकारी हरेन्द्र सिंह एडवोकेट के निर्देशन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। परिणाम घोषित होते ही बार परिसर में विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।
Comments
No comments yet.