दो आरोपियों ने चार दिनों पूर्व किया था आत्मसमर्पण
विधि संवाददाता
बलिया: विनोद हत्याकांड में सोमवार को तीसरे आरोपी राजाकुँवर उर्फ राज सिंह कस्बा सहतवार द्वारा पुलिस को चकमा देते हुए सी जे एम शैलेष पांडे के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां न्यायालय ने पूछताछ के उपरांत चौदह दिनों के रिमांड पर मऊ कारागार भेजने का आदेश दी है इससे पूर्व वही के आरोपी गण शुभम वर्मा एवं राजू यादव विगत शुक्रवार को ही पुलिस को चकमा देते हुए सरेंडर कर दिये थे, जिस पर पीड़ित परिवार ने क्षोभ व्यक्त करते हुए सहतवार पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है और कहा है कि यदि पुलिस ऐसे गंभीर अपराध में तत्परता दिखाती तो न्यायालय में आत्म समर्पण कैसे कर सकते है।
अभियोजन के मुताबिक यह घटना 09 नवंबर 26को दोपहर करीब एक बजे घटित हुआ था, सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 कस्बा सहतवार में विनोद राजभर को पीट पीट कर जघन्य हत्या कर दिए थे जिसमें मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर शुभम वर्मा,हर्ष वर्मा, राजू यादव, राजाकुंवर एवं अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इसी मामले में अभी तक पुलिस को चकमा देते हुए तीन आरोपितों द्वारा सरेंडर कर दिये।
*त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट*
Comments
No comments yet.