दोहरे हत्याकांड में वांछित पांच और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गिरफ्तार
Ballia Crime News : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में हुए दोहरे हत्याकांड में वांछित पांच और अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या में शामिल इन अभियुक्तों के कब्जे से घटना से सम्बन्धित एक कुल्हाड़ी व एक तमंचा मय खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने धारा धारा 103 (1), 191(2), 191(3), 190, 109, 115(2), 352, 351 (2), 333, 3(5), 61(2) बीएनएसबीएनएस के तहत अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बता दे कि सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव में बीते बुधवार की देर शाम एक पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया था। इससे मां-बेटे समेत चार लोग घायल हो गये, जिनमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई है।