बलिया : वर्ल्ड हार्ट डे के अवसर पर अपूर्व हॉस्पिटल चक मझौली बलिया के तत्वावधान में सोमवार को नगर के बापू भवन टाउन हॉल के मैदान में एक विशाल जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें हृदय रोगियों को जागरूक करने के साथ ही एक जनजागरूकता रैली "वाकथन" का आयोजन किया गया। इस मौके पर आये सभी अतिथियों को बुके तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था के संचालक डॉ. संतोष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के शुभारंभ अपूर्व हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संतोष कुमार ने 'विश्व हृदय दिवस' पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हृदय शरीर का सबसे महत्वपूर्ण व नाजुक है।

https://youtu.be/5c3ljhB2RJI?si=D4frKB6ZAbmt0VSt

बताया कि अपने हृदय की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है। जिंदगी को सही ढंग से जीने के लिए हर एक व्यक्ति को अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए। अगर हम अपने हृदय को स्वस्थ रखते हैं तो हमारा उम्र अपने आप ही बढ़ जाएगा। कहाकि बहुत से लोगों को नियमित खानपान न होने के चलते रोगों में बढ़ोतरी होती रहती है।

डॉ संतोष कुमार ने कहा कि कुछ लोग वंशानुगत ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर के रोग से ग्रसित होते हैं। जिन्हें अपने जीवनचर्या को संतुलित रखते हुए नियमित जांच आदि करते रहना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने वाकथन रैली को फीता काटकर रवाना किया। जो बापू भवन टाउन हॉल से निकलकर विभिन्न मार्गो से होते हुए शहीद पार्क चौक बलिया पहुंचा, जहां से स्टेशन रोड होते हुए पुनः टाउन हॉल पहुंचकर संपन्न हुआ।

इस मौके पर डॉक्टर संतोष कुमार खुद भी जन जागरूकता रैली में शामिल लोगों के साथ पद मार्च करते हुए स्लोगन बोल रहे थे। इस मौके पर संस्था की निर्देशक अपर्णा वर्मा, बीसीडीए के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह, डॉ. रविशंकर गुप्त, डॉक्टर प्रशांत सिंह, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. सुलेमान, अनिल तिवारी, यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष एनके सिंह, प्रमोद गौड़, मनोज श्रीवास्तव, बृजेश सिंह, आलोक मिश्र, खड़क मौर्या आदि शामिल रहे।

https://youtu.be/MA3FfRLnaSY?si=8hV8i9qF_Jm3MAyj