बलिया। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ (उ0प्र0) जनपद-शाखा बलिया की आम सभा की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। साथ ही कलेक्ट्रेट संगठन को एक करने हेतु सभी सदस्यों द्वारा जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय ने कहा कि कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान के लिए जो भी निर्णय लिया जायेगा, उसका मेरे द्वारा पुरजोर समर्थन रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संगठन को एक करने हेतु आम सभा की बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि 12 अक्टूबर रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार बलिया में संघ का अधिवेशन/चुनाव कराया जायेगा। इस पर सभी सदस्यों ने इसका समर्थन किया।
बैठक को सम्बोधित करने वालों में अजय कुमार सिंह, निर्मल कुमार वर्मा, श्रीमती साधना पाण्डेय, धीरा सिंह, सुमन्त कुमार सिंह, विरेन्द्र राम, संजय कुमार भारती, जितेन्द्र कुमार सिंह, श्याम सुन्दर आदि शामिल रहे। बैठक का संचालन पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.