स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय पानी में उतरे करंट की चपेट में आई सगी बहनें
बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती के नई बस्ती निवासी हरेराम यादव की दो बेटियो की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के बजरहां चैन छपरा निवासी हरेराम यादव करीब 10 वर्ष पहले जीराबस्ती के नई बस्ती में जमीन खरीदकर घर बनाकर रहते थे। उनकी दो बेटियां आंचल 15 वर्ष एवं अलका यादव 12 वर्ष धराहरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल में क्रमशः नौवीं व सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। प्रत्येक दिन की भांति दोनों बहनें बुधवार को धराहरा स्थित सेंट जेवियर स्कूल से अवकाश होने पर घर वापस आ रही थी। बीच रास्ते में जहां जल जमाव हुआ है वहीं पर 440 वोल्ट का विद्युत तार गिरा हुआ था। जिसकी चपेट में दोनों बहनें आ गई और छटपटाने लगी। आसपास के लोग विद्युत करंट के कारण पानी में नहीं जा सके। जिससे दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
देखते ही देखते घटना जंगल में आग लगने की तरह क्षेत्र में फैल गई, तत्काल विद्युत करंट कटवाया गया। नई कालोनी के ग्रामीणों का कहना था कि तीन माह से पानी लगा हुआ है। इसकी शिकायत स्थानीय जिला अधिकारी समेत मुख्यमंत्री तक किया गया है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही उनका कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से रोडवेज वर्क साप बना। लेकिन न रोडवेज का गद्दा भरा गया न ही विद्युत तार सही किया गया। जिसके चलते यह दुर्घटना घटित हुआ है।
जिला प्रशासन का बयान
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के अनुसार न्यूट्रल एवं फेज का तार टूटकर पानी में गिरा था, जिससे जलभराव में करंट फैल गया। उन्होंने इस दु:खद घटना की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही, पीड़ित परिवार को नियमों के तहत हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया।
परिवार पर गहरा असर
दोनों बेटियों की असमय मृत्यु से उनकी मां गहरे सदमे में हैं। इस हादसे ने पूरे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग और परिवारजन इस दु:खद घटना से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने दो बेटियों की करंट से मौत पा जताया शोक, जेई समेत दो विभागीय अफसरों को किया निलंबित
इस घटना को कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मैंने प्रबंध निदेशक पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम से बात किया और परिवार जनों को हर संभव मदद करने को कहा। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने का निर्देश भी दिया। जूनियर इंजीनियर आशुतोष पांडे तथा एसडीओ अनिल कुमार को निलंबित किया गया है। साथ ही अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू की गई है।इसके साथ ही भविष्य में ऐसी घटना न हों इसके लिए सबको सख्त निर्देश दिए हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.