
ऑनलाइन ठगों ने सस्ता जेनरेटर के लिए घोखे से बुलाया था राजस्थान
बलिया जिले के अघेला गांव के अशोक सिंह और विकास की हत्या कर दी गई। दोनों के शव राजस्थान के शाहजहांपुर थाने के अलग-अलग कुओं से बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक सिंह को 9 लाख रुपए के जनरेटर के लिए ऑनलाइन ठगों ने सिर्फ 3.5 लाख रुपए में देने का झांसा दिया था। 19 सितंबर को बलिया से जयपुर रवाना हुए दोनों का मोबाइल बंद हो गया और संपर्क टूट गया। अशोक सिंह बलिया किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बलिया पुलिस ने मृतकों के मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर शाहजहांपुर में दोनों के शव बरामद किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से ठगी गिरोह की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी है।
सोमवार की देर शाम राजस्थान के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ढूंढ़ते हुये शाहजहांपुर पहुचे जहाँ दोनों मृतकों की आख़री लोकेशन पायी गयी थी। जिस पर शाहजहांपुर पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग कुओं से दो युवको के शव बरामद किये है।
शाहजहांपुर पुलिस ने विशेषज्ञों की सहायता से जौनायचाखुर्द एवं सांसेडी के दो अलग-अलग कुओं से क्रेन की सहायता से मृतको को कुओं से बाहर निकाला जहाँ दोनों का पोस्टमार्टम के लिये शाहजहांपुर सीएचसी मोर्चरी मे भिजवाया गया। जहां मेडिकल बोर्ड से दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना प्रभारी मनोहर सत्तावन ने बताया रेल भवन दिल्ली मे आईआरएस निर्भय नारायण सिंह पुत्र दशरथ सिंह राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है की उसका भाई अशोक सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी बलिया( यूपी) जो की बलिया मे बजाज दुपहिया वाहन एजेंसी चलाते है । वे 19 सितम्बर से गायब है। जिसपर उनके परिजनों ने बलिया मे गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए जांच शुरु की थी। जांच मे अशोक सिंह की लोकेशन कोटपूतली, बहरोड एवं अंतिम लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र मे पाई गई । जिसपर बलिया पुलिस शाहजहांपुर पहुंची। इधर जौनायचाखुर्द एवं सांसेडी मे कुओं मे उठ रही दुर्गंध को लेकर शाहजहांपुर पुलिस को सूचना मिलने पर जब दोनों कुओं से शव निकाले गये तो सांसेडी मे निकला शव अशोक सिंह एवं जौनायचाखुर्द ने मिला शव अशोक सिंह की बजाज एजेंसी मे कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार पुत्र गोविन्द सिंह का था। पुलिस ने दोनों शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस को आशंका है की हत्या कर दोनों मृतकों के शव अलग अलग कुओं मे डाले गये है। ऑन लाईन जनरेटर खरीदने आया था मृतक... मृतक के छोटे भाई आईआरएस निर्भय नारायण सिंह ने बताया की उनके भाई को जनरेटर की आवश्यकता थी, ऑनलाइन रिसर्च के बाद उन्हे जयपुर मे जनरेटर सस्ते मिलने की जानकारी मिली एवं ऑललाईन साईबर ठगों के चगुंल मे फंसकर जनरेटर देखने बिना परिवार को बताये जयपुर आ गये एवं अपने प्रतिष्ठान पर कार्यरत मिस्त्री विकास कुमार को भी मौके पर बुला लिया था। इस दौरान परिवार ने उनसे सम्पर्क करने की कोशिश की तो सम्पर्क नहीं हो पाया। लेकिन मृतक की लोकेशन शाहजहांपुर क्षेत्र मे ही बनी हुई थी। शाहजहांपुर पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सुपर्द कर मामले की जाँच मे जुट गई है।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.