सरकारी अस्पतालों में मानकों को ठेंगा! मरीजों की जान से क्यों हो रहा खिलवाड़?
न अग्निशमन सुरक्षा के मानक, न प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का पालन; जिला अस्पताल तक को नहीं मिला फायर विभाग का एनओसी, अधिकांश सीएचसी-पीएचसी बदहाल व्यवस्थाओं के सहारे संचालित।
Essential reads selected by the newsroom.
Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.
जनपद के सागरपाली गांव निवासी पूर्व जिला जज स्व. उमाकांत श्रीवास्तव की बेटी दीक्षा ने गांव सहित बलिया का सम्मान बढ़ाया है। दीक्षा श्रीवास्तव ने एक उच्च प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रपति से शिष्टाचार मुलाकात की। दीक्षा सागरपाली में संचालित आरके मिशन स्कूल के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव की छोटी बहन हैं।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर शनिवार क़ो इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बलिया के द्वारा कम्पोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा नगर क्षेत्र बलिया स्थित विद्यालय में बच्चों को अल्वेंडाजोल की दवा खिला कर अभियान की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ उपाध्यक्ष द्वारा किया गया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय पति द्विवेदी ने बताया कि एक वर्ष से 19 वर्ष के सभी बच्चों, किशोर-किशोरियों की आंत में कृमि संक्रमण का खतरा रहता है। कृमि मनुष्य की आंत में रहते हैं और जीवित रहने के लिए मानव शरीर से जरूरी पोषक तत्व खाते रहते हैं।
सपा के विधायक लालजी वर्मा व संग्राम सिंह यादव ने अपात्रों का चयन कराने वालों पर कार्रवाई की मांग रखी बलिया। बीते 25 जनवरी को बागी बलिया के मनियर में हुए सामूहिक विवाह में फर्जीवाड़े का मुद्दा विधानसभा में उठा। व...
दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बहेरी, मिडढ़ा में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों जैसे बालीबाल, केबड्डी, बास्केट बॉल, सूई-धागा, बँकेट एंड ग्लास, रिवर एंड आउट, 100 मीटर और 80 मीटर रेस आदि की स्पर्धा की गई। इसमें प्राइमरी क्लास से लेकर सीनियर सेकेंडरी क्लास तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
एक महत्वपूर्ण टिप्पणी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि पोक्सो व एससी एसटी एक्ट के तहत कई मामलों में झूठी एफआइआर दर्ज कराई जाती है। ऐसे केस आरोपित को समाज में बेइज्जत करने और सरकार से मुआवजा लेने के लिए होते हैं। हाईकोर्ट ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ महिलाएं इस कानून का उपयोग पैसे वसूलने के हथियार के रूप में कर रही हैं।
केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ज़िला मंत्री रूपा सिंह क़ो सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। रूपा सिंह के मनोनयन से जनपद के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है.इसकी खबर मिलने के बाद रूपा सिंह क़ो बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है.नेहरू युवा केंद्र संगठन के डायरेक्टर जनरल नितेश कुमार मिश्र इस आशय का पत्र लिखा है.
समाजवादी शिक्षक महासभा के राष्ट्रीय सचिव व भीमराव अंबेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लल्लन सिंह के जिले में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता सभा व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की सरकार शिक्षा का व्यवसायीकरण करने में लगी हुई है.
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक पड़ोसी व्यक्ति ने महिला के घर में जाकर उसका नहाते समय अश्लील फोटो बना लिया। इसके बाद व्यक्ति ने ब्लैकमेल कर महिला का दुष्कर्म किया और पैसा भी ऐंठा। महिला ने व्यक्ति पर यह आरोप लगाते हुए बांसडीहरोड थाने में इसकी शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को बेल्थरारोड तहसील के गौरा ग्राम पंचायत में भीटे पर अवैध कब्जा करने वाले चार भाइयों के मकानों को एसडीएम ने जमीदोंज करा दिया। मौके पर भीमपुरा और नगरा पुलिस के साथ तहसीलदार व लेखपालों की टीम मौजूद रही। इस कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा है।
शोतोकान कराटे एसोसिएशन की वार्षिक बैठक रविवार को सनबीम स्कूल अगरसण्डा बलिया में किया गया। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक के रूप में प्रमोद सराफ, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह( डायरेक्टर सनबीम स्कूल), उपाध्यक्ष कृष्णमोहन यादव,(खेल प्रशिक्षक द होराइजन), कोषाध्यक्ष सुमित पाठक, महासचिव एलबी रावत, संयुक्त सचिव कमल यादव, वारिश अली, अर्जुन पाण्डेय, लिगल एडवाइजर एडवोकेट प्रदीप गुप्ता, मीडिया प्रभारी शशिकांत ओझा तथा सदस्य प्रीतम वर्मा, सुनील यादव, निक्की यादव, करन सिंह, आदर्श तिवारी, हनी सोनी को बनाया गया।
आज के विद्यार्थी जीवन में प्रतियोगिताएं जितनी बढ़ गई हैं विद्यार्थी स्वयं को उतना ही तनावग्रस्त पाता है,ऐसे उनके मन को टटोलकर, उनसे बातचीत द्वारा सही दिशा प्रदान करना अत्यंत आवश्यक हो गया है. इसी बात को ध्यान में रखकर अपने विद्यार्थियों के हित में सदैव तत्पर रहने वाला बलिया के सनबीम स्कूल ने अपने 15 शिक्षकों बेसिक काउंसलिंग स्किल (पेस्टोरल गाइड) का प्रशिक्षण कलकता स्थित *उम्मीद फाउंडेशन की निदेशिका एवं सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ सलोनीप्रिया द्वारा प्रदान करवाया.
भगवान श्री राम की महिमा डाक टिकटों के माध्यम से भी देश-दुनिया में प्रसारित हो रही है। भारत के साथ-साथ विश्व के 20 से ज्यादा देशों ने रामायण से जुड़े चरित्रों और कथानकों पर समय-समय पर डाक टिकट जारी किये हैं। यानी की डाक टिकटों पर भी राम राज छाया हुआ है।