अभिनव की यह सफलता इसलिए भी खास है कि उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी करके यह कठिन मुकाम पाया है. हालांकि, उनके परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया. लेकिन, वे उसे ट्यूशन दिलाने में असमर्थ थे. घर की परिस्थिति के हिसाब से अभिनव टूटा या अपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया, बल्कि खुद को ऐसे ही ढाला और जी तोड़ मेहनत की. आज उसकी मेहनत का परिणाम आया तो सभी क़ी आँखे खुली क़ी खुली रह गयी. आज गुरूजी व अभिभावक उसका बखान करते नहीं थक रहे.


कहा जाता है कि जो जोश, जुनून और पढ़ाई के प्रति लगन हर परिस्थिति को पीछे छोड़कर सफलता के मार्ग को प्रशस्त कर देती है. ऐसा ही हुआ बलिया के सीबीएसई 10वीं के छात्र अभिनव कुमार गिरी के साथ. ​अभिनव ने सेल्फ स्टडी के दम पर सीबीएसई के रिजल्ट में 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे बलिया जिले का नाम रोशन किया है.

अभिभावक के पास ट्यूशन दिलाने के नहीं थे पैसे

अभिनव की यह सफलता इसलिए भी खास है कि उन्होंने केवल सेल्फ स्टडी करके ये मुकाम पाया है. हालांकि, उनके परिवार ने उनका पूरा सपोर्ट किया. लेकिन, वे उसे ट्यूशन दिलाने में असमर्थ थे. घर की परिस्थिति के हिसाब से अभिनव ने भी खुद को ऐसे ही ढाला और जी तोड़ मेहनत की. अब उसकी मेहनत का परिणाम आया है. अभिनव की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है. परिवार अपने बेटे पर गर्व कर रहा है.

सीबीएसई रिजल्ट : भैया अभिनव गिरी ने किया जिला टॉप

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर- बलिया के बच्चों ने पुनः किया जिले को गौरवान्वित

सीबीएसई बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आने के साथ नागाजी -माल्देपुर ने लहराया परचम

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार तिवारी जी, प्रबंधक संजय कुमार कश्यप, और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने भैयाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी..
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी जी ने बताया कि भैयाओं के अनुशासन और नियमित परिश्रम से यह परीक्षाफल प्राप्त हुआ है । किसी भी कठिन परिस्थिति में सतत परिश्रम और नियमित अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है । सफलता प्राप्त किए हुए सभी भैयाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया.आचार्य परिवार के समस्त आचार्य बंधुओ ने सभी भैयाओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया.