जिला जज के कोर्ट से खारिज हुआ था महिला आरोपी का अग्रिम जमानत
जिला जज ने मामले का लिया संज्ञान ,कारवाई का अंदेशा
त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट
विधि संवाददाता
बलिया: जनपद में चाहे तहसील हो या मुख्यालय हर जगह भू माफियाओं का दबदबा व जलवा कायम है। यहां की जमीनी हकीकत यही है कि बेखौफ आपराधिक छवि के व्यक्ति इस धंधे में फल फूल रहे है और कही ना कही सरकारी तंत्र का एक तरीके से मिली भगत कहा जाय तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। क्योंकि सरकारी आंकड़े के हिसाब से इस जनपद में जितने अपराध कारित हुए है लगभग अधिकांश भूमि के कब्जा करने या जमीन से ही संबंधित है।
इसे कतई नकारा नहीं जा सकता। गोरख धंधे वाले भू माफिया चाहे वह किसी की भी सरकार हो राजनैतिक संरक्षक प्राप्त कर ही लेते है और इससे बड़े बड़े अपराध नेताओं के आड़ में लोगों के घर द्वार को हड़प लेते है। उदाहरण के रूप में अभी अभी पिछले साल 1 फरवरी 2023 को स्टेशन रोड माल गोदाम के पास एक गन व्यापारी नंदलाल नामक व्यक्ति ने भू माफियाओं के खौफ से किस दर्दनाक तरीके से अपने ही लाइसेंसी पिस्टल से क्षुब्ध होकर अपनी इहलीला समाप्त कर लिया था जिसमें क्या परिणाम निकला? सबकी जमानत हो गई और भू माफिया तथा सरदार चांदी काट रहे है। वैसे ही सिविल कोर्ट के लिए कोई नई घटना नही है कि बहुत आश्चर्य किया जाय। यह पारंपरिक पद्धति का परिणाम है।
अदालती सूत्रों के अनुसार बता दें कि प्रभारी अपर सी जे एम प्रथम न्यायालय से फर्जी बैनामा कराने के आरोप में सोमवार को हाजिर हुई बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के शिवरामपुर सुजौली निवासिनी सविता पटेल पत्नी बृजेश पटेल मुकदमा अपराध संख्या 432/23, भादवि की धारा 419, 420, 467, 468, 471 आई पी सी के तहत कोर्ट में आई थी और वहां से कब महिला आरोपी फरार हो गई किसी को पता तक नहीं चला। जबकि दो दिन बीत चुके है। उपरोक्त अपराध संख्या में बैरिया जमालपुर के राजेश सिंह समेत छः आरोपी और भी है जो सारा युगत लगाकर बचते फिर रहे है।
Comments
No comments yet.