जिले के चिकित्सकों ने नीरज शेखर से किया सीधा संवाद


बलिया: आई एम ए बलिया, बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन तथा इंडियन डेंटल एसोसिएशन बलिया इकाई के संयुक्त तत्वावधान में चंद्रशेखर नगर स्थित डॉ. जयप्रकाश सिंह के आवास पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया. जिसमें चिकित्सकों ने राज्यसभा सांसद एवं बलिया संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार नीरज शेखर से सीधा संवाद किया. इस दौरान चिकित्सकों ने बलिया में आने वाली समस्याओं पर भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया. चिकित्सकों ने सांसद नीरज शेखर से कहा कि सामाजिक सुरक्षा भी बलिया के विकास के लिए बहुत जरूरी है.


राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि जिले के चिकित्सकों ने उन्हें हमेशा स्नेह और सम्मान देने का कार्य किया. उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज के स्थापना पर जोर देते हुए कहा कि बलिया क्रन्तिकारी धरती रही है. फिर आज तक मेडिकल कॉलेज नहीं बन सका. इसके लिए कहीं न कहीं कमियां रही हैँ. कहा कि यह चुनाव के बाद हमारी प्राथमिकता में सबसे पहला कार्य रहेगा. कहा कि अब वह समय आ चुका है कि हम सभी के आशीर्वाद से बलिया विकास गंगा बहाने के कार्य करे. कहा ट्रामा सेंटर में भी अभी बहुत कुछ किया जाना जरुरी है.


इस मौके पर अध्यक्षता कर रहे डॉ. डी राय ने भी चिकित्सकों की समस्याओं व बलिया के विकास पर विस्तार से पक्ष रखा. कार्यक्रम में आइएमए के सचिव डॉ. एके गुप्ता बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजेश केजरीवाल सचिव डॉ बीके गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. इस मौके पर आईएमए के अध्यक्ष डॉ डी. राय, बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आरके केजरीवाल ने सांसद नीरज को बुके देकर सम्मानित किया.

इस मौके पर आईएमए के सचिव डॉ एके गुप्ता,  डॉ अशोक सिंह, डॉ बीके गुप्ता, डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. पीके सिंह,डॉ जेपी सिंह डॉ. जीएस पाठक, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार,  डॉ मिथिलेश सिंह, डॉ. आफताब आलम, डॉ. एम आलम, डॉ अतुल कुमार, डॉ. डी प्रसाद, डॉ सुजीत कुमार, डॉ रविषेक सिंह सहित दर्जनों दंत चिकित्सक मौजूद रहे. अंत में डॉ. जेपी सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया.