जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के प्रांगण में आयोजित हुआ समर कैंप

बलिया : जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव के प्रांगण में चार दिवसीय समर कैंप के आयोजन किया गया. आयोजन का प्रथम दिवस के मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुभारंभ किया गया. इस चार दिवसीय समर कैंप में बच्चों ने खूब लुत्फ़ उठाया.


इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि जमुना राम स्नाकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्ता व विभागाध्यक्ष डी॰एल॰एड एवं एम॰एड ) डॉ. विनोद यादव ने कार्यक्रम के विधिवत शुभारम्भ किया. समर कैंप का पहला दिन बच्चों के लिए बहुत ही आनंददायक रहा. इस दौरान बच्चों ने घुड़सवारी के आनंद को बहुत ही संजीदगी से लिया. इस मौके पर मजे लेकर उनका लुप्त उठाया तथा घुड़सवारी की बारीकियों को समझा.

इस अवसर पर कॉटन बॉल कैंडी बच्चों का आकर्षण का केंद्र रही तथा बच्चे कॉटन बॉल कैंडी को खाने का लुत्फ उठाया तथा ट्रैंपलिंग एवं मिकी माउस के झूले का आनंद लिया. बच्चों को बागवानी के प्रति ललक को देखते हुए बागवानी का आयोजन भी किया गया. आर्ट एवं क्राफ्ट में बच्चों ने अपनी कलाकृतियों से सब का मन मोह लिया. फ्लेमलेस कुकिंग के तहत बच्चों को बिना गैस चूल्हे का प्रयोग किए केक बनाने की विधि को सिखाया गया तथा बच्चों ने इसको सीख कर अपने घर पर अपने जन्मदिन के आयोजन पर इसको बनाने का लक्ष्य रखा.

इस अवसर पर विज्ञान के अध्यापिका द्वारा फूलों को फलों में कैसे पौधे बदलते हैं इसका प्रदर्शन किया गया किया गया। आज के युग को देखते हुए फोटोग्राफी स्किल्स को भी बच्चों के बीच प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध निदेशक तुषार नंद के साथ ही विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे. प्रधानाचार्य और प्रबंध निदेशक ने शिक्षकों के मेहनत को बहुत ही साराहा और बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति आशान्वित रहे.