चितबड़ागांव। क्षेत्र के जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10 वी 12 के छात्र छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है।कक्षा दसवीं की रियांजलि सिंह 95% प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 12वीं के हर्षित मिश्रा ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर रहे । शैक्षणिक रिजल्ट का सबसे मुख्य आकर्षण हर्षित मिश्रा द्वारा अंग्रेजी विषय में सत प्रतिशत अंक प्राप्त करना रहा जो की हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए एक ही बहुत ही महत्वपूर्ण उपलब्धि कहीं जा सकती है, वहीं पर श्वेता सिंह द्वारा रसायन विज्ञान में 97% अंक प्राप्त कर अपने मेधा को साबित किया । कक्षा 12वीं के मैथ ग्रुप के शुभम तिवारी, श्वेता सिंह एवं शाकिब अहमद ने 85% से अधिक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया वहीं बायो ग्रुप की निशा एवं एवं कृति ने क्रमशः 86 एवं 82% अंक प्राप्त कर अपनी मेधा को साबित किया ।कक्षा दसवीं की अंशिका सिंह एवं साक्षी गुप्ता ने क्रमशः 92 और 90% अंक पाकर विद्यालय के गौरव में एक और सितारा बुलंद किया, वहीं आकांक्षा गुप्ता ने 91.4%राहुल पांडे 91.2%एवं सृष्टि पांडे ने 91% अंक प्राप्त किया ।वाणिज्य ग्रुप की निधि यादव ने 87.6% अंक पाकर अपने ग्रुप में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री तुषारनंद जी एवं प्रधानाचार्य श्री अबरी बघेल जी द्वारा बच्चों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई।
CBSE RESULT : जमुना राम मेमोरियल के छात्र छात्राओं ने लहराया परचम
चितबड़ागांव। क्षेत्र के जमुना राम मेमोरियल स्कूल मानपुर के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई के जारी परिणाम में 10 वी 12 के छात्र छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है।कक्षा दसवीं की रियांजलि सिंह 95% प्राप्त कर स्कूल टॉपर रही। वहीं 1...
13 May 2024
2 min read
10 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.