Skip to content
मंगलवार, 03 नवम्बर 2026 | 04:53 PM
समाचारबैंक खबरों का भरोसेमंद बैंक

Section

Breaking News

FB_IMG_1751952743549
बलिया Breaking News

नपा चेयरमैन व महंथ के बीच के विवाद: चेयरमैन कि गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, रसड़ा बाजार बंद कर व्यापारियो

रसड़ा के रामलीला मैदान में श्रीनाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी व नगर पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद में राजनीतिक रूप ले लिया है। जहां एक तरफ व्यापारी समाज के लोग नपा अध्यक्ष के समर्थन में बाजार को बंद कर चुके हैं। वहीं मठाधीश के पक्ष में उतरे नेता प्रशासन के साथ मिलकर इसे नए रंग रूप देने में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से भी रसड़ा व बेल्थरा के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के गलत कार्रवाई से नाराज नपा कर्मियों ने भो बगावत का बिगुल फूँक दिया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपना काम बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

08 Jul 2025 4 min read
1001339075
Breaking News

बलिया में श्रीनाथ बाबा मठ के महंत पर जानलेवा हमला, बाल बाल बचे

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ व महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी पर सोमवार को दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। महंथ ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर रसड़ा के भू माफियाओं ने हमला किया है। उन्होंने रसड़ा के उप जिलाधिकारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह विवाद को शांत कराने की बजाय बढ़ाने का आरोप लगाया हैं। कहा कि एस डी एम ऐसे लोगों को शह दे रहे हैं।

07 Jul 2025 2 min read
1001317625
Breaking News

एनडीआरएफ टीम ने सनबीम स्कूल के बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर

सनबीम स्कूल अपने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों और जीवन में उपयोगी तकनीकों को सीखने के अवसर प्रदान करता रहता है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के निर्देश पर और जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में, डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग ने अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में एक विशेष आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, इंस्पेक्टर राम यज्ञ शुक्ला और 11 एनडीआरएफ टीम वाराणसी के आठ जवानों ने बच्चों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के विभिन्न तरीके सिखाए। इस दौरान आग, बाढ़, तूफान और भूकंप जैसी प्रमुख आपदाओं से निपटने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।

03 Jul 2025 2 min read
IMG-20250701-WA0739
Breaking News

डॉक्टर डे: जिले के चार चिकित्सकों को चिकित्सा रत्न व चिकित्सा भूषण सम्मान

बलिया मेडिकल एसोसिएशन व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर डे के अवसर पर मंगलवार को नगर के एक निजी होटल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें आई एम ए की ओर से दो चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार सिंह व डॉ आशु सिंह को चिकित्सा भूषण सम्मान दिया गया। जबकि बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन की ओर से दो चिकित्सक डॉ. बी.एन. गुप्ता तथा डॉ. जे. पी. सिंह को चिकित्सा रत्न सम्मान से नवाजा गया।

02 Jul 2025 2 min read
1001283356
Breaking News

बलिया में भी धूमधाम से निकाली गयी भगवान बलभद्र, जगन्नाथ, सुभद्रा की भव्य झांकी

नगर के ऐतिहासिक बालेश्वर मंदिर तिराहा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि के पावन अवसर पर जगन्नाथ पूरी (पुरी) की तर्ज पर भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा पूरे श्रद्धा, उल्लास और परंपरा के साथ निकाली गई। मंदिर के सर्वाकार अंकित बरनवाल एवं पुजारी पंडित शत्रुघ्न पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि संध्या 4:00 बजे भगवान जगन्नाथ, बलराम एवं सुभद्रा के पवित्र विग्रह को गर्भगृह से धूमधाम से पूजन-अर्चन के बाद रथ पर विराजमान कराया गया।

27 Jun 2025 2 min read
Breaking News

बाढ से निपटने को किया गया अभ्यास, बचाव के लिए दी गयी जानकारी

बलियाः नदियों में बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अभी से अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के निर्देश पर गुरूवार को गंगा नदी के उजियार घाट पर बाढ़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के मॉक...

26 Jun 2025 3 min read
1001276224
Breaking News

दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के समीर का नीट के रिजल्ट में दबदबा, AIR 390 रैंक

नगर के बहेरी/ मिड्ढा में संचालित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बीते तीन दशक से अपने कामयाबी का डंका पूरे जिले में मचाता रहा है। इस बार भी सीबीएसई बोर्ड से लगायत अन्य परीक्षाओं में भी डीपीसीएस ने अपने छात्रों के मेधा का परचम लहराया है। इसी स्कूल के छात्र समीर अहमद ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया 390 रैंक पाकर अपने मेधा का परचम लहराया है।

26 Jun 2025 2 min read
1001259279
Breaking News

एसपी सिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पेट से निकाला 20 किलो का ट्यूमर

बलिया : सर्जरी के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से अपना लोहा मनवाने वाले एसपी सिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. ए. के. गुप्ता ने लखनऊ से लौट चुकी मरीज का 20 किलो का ट्यूमर पेट से बाहर निकाल कर अपने सफलतम ऑपरेशनों में एक और कामयाबी जोड़ लिया है। जिसकी चाहूंओर चर्चा है। बता दें कि बलिया में क्रिटिकल सर्जरी से अपने मरीज को बचाना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में चिकित्सकों से लोगों का भरोसा भी उठने लगा था। तभी एक महिला मरीज के पेट में बने बड़े ट्यूमर को निकालना कम चुनौती नहीं था। फिर भी एसपी सिटी के चिकित्सक डॉ ए के गुप्ता ने यह ऑपरेशन कर सफलता हासिल कर लिया। एक महिला विगत कई महीनो से अपने ट्यूमर के इलाज के लिए इधर-उधर भटक रही थी। उसने बलिया से लेकर लखनऊ तक के कई अस्पतालों का खाक छाना।

23 Jun 2025 2 min read
IMG-20250622-WA0089
Breaking News

शिक्षा उद्योग नहीं कि घाटा लगते ही बंद करने लगे सरकार, मर्जर योजना से गरीबों के बच्चों के शिक्षा प

प्रदेश सरकार द्वारा कम छात्र संख्या का बहाना बनाकर प्राथमिक स्कूलों के मर्जर योजना का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में गरीब का बच्चा पढ़ता है। जबकि सरकार इन विद्यालयों को निवेश का जरिया मान रही है। यह कोई उद्योग नहीं है कि निवेश में घाटा लगते ही उसे बंद कर दिया जाए।

22 Jun 2025 2 min read
post_photo_1750085158~2
Breaking News

वेंकटेश प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच : आईएमए

विजिलेंस टीम द्वारा गिरफ्तार कर बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को जिला जेल वाराणसी में डाला गया था। जहाँ पा उनकी संदिग्ध हाल में मौत हो गयी थी। बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आई एम ए बलिया ) व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्यों ने हरपुर तिराहा स्थित डॉ अनिल सिंह के क्लिनिक पर शोक सभा का आयोजन किया है। जिसमे गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया। इस दौरान साजिश के तहत फर्जी मुकदमे में बांसडीह सीएचसी अधीक्षक वेंकटेश मौआर को फंसाए जाने की घोर निंदा किया।

17 Jun 2025 2 min read
1001223445
Breaking News

बलिया में बेकाबू डीसीएम ने सड़क पर मचाया तांडव, दो की मौत, नौ लोग घायल 

Breaking News : एनएच-31 से सटे सागरपाली-बैरिया-थम्हनपुरा मार्ग पर सोमवार की शाम उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक डीसीएम बेकाबू हो गया। तीन अलग-अलग जगहों पर लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर डीसीएम को करंजा बाबा तर के पास पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने डीसीएम को अपने कब्जे में ले लिया।

16 Jun 2025 2 min read
post_photo_1750085158~2
Breaking News

घूस के आरोप में गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक की जेल में मौत, उठे कई सवाल

उप्र सर्तकता अधिष्ठान वाराणसी की टीम द्वारा गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी कक्ष से बीस हजार रूपया घूस लेते गिरफ्तार सीएचसी अधीक्षक बांसडीह 45 वर्षीय वेंकटेश मौआर का जिला जेल वाराणसी में ह्रदय गति रूकने से सोमवार को मौत हो गई है। मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थय विभाग व जनपद में शोक व्याप्त हो गया।

16 Jun 2025 2 min read