Skip to content
Tuesday, August 4, 2026

Section

Breaking News

1000311964
Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में अध्यक्ष चुने गए वेद प्रकाश पाण्डेय

कर्मचारी संयुक्त परिषद के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी नेता वेदप्रकाश पाण्डेय सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए। जबकि विनोद मिश्र मंत्री बनाए गए। सोमवार को गंगा सभागार में आयोजित अधिवेशन के दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। गंगा बहुउदेश्यीय सभागार में हजारों कर्मचारियों व शिक्षकों की मौजूदगी में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित हुआ।

23 Dec 2024 4 min read
Screenshot_2024_1222_215506
बलिया Breaking News

प्रशासनिक फेरबदल : 15 आईपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर रविवार की देर शाम शासन ने 15 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले की इस सूची में बलिया, बहराइच, देवरिया, जौनपुर, अमेठी, अम्बेडकरनगर समेत 9 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बलिया के एसपी विक्रांत वीर को देवरिया भेजा गया है। जबकि बलिया के नवागत पुलिस अधीक्षक चार्ज डॉ. ओमवीर सिंह को सौंपा गया है. हालांकि बलिया एसपी विक्रांत वीर को काम ही दिनों में देवरिया भेजना काफ़ी चर्चा में है.

22 Dec 2024 2 min read
1000307520
Breaking News

रामानुजन की जयंती पर सनबीम स्कूल में मैथलीट मैवरिक्स 2.0 का हुआ भव्य आयोजन

विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और कौशल को बढ़ावा देने के लिए बलिया के सनबीम स्कूल मेहमान गणितज्ञ श्री रामानुजन की जयंती के अवसर पर दिनांक 21 दिसंबर को मैथलीट मैवरिक्स 2.0 का आयोजन किया गया.

22 Dec 2024 2 min read
IMG_20241222_095727
Breaking News

Katahalnala : पुरानी पुल क्षतिग्रस्त, लोग निर्माण पर उठा रहे हैं सवाल

शहर की लाइफ लाइन कहे जाने वाला कटहल नाला पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोगों की समस्या बढ़ गया है. इसके चलते वाहनों की रफ्तार थम गयी तथा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुल मरम्मत के बाद भी बड़े वाहनों का संचालन दूसरे दिन शुक्रवार को भी पुल के रास्ते नहीं हो सका। कटहल नाला पर पुल बनाने में काफ़ी समय लग गया है. ऐसे में लोगों का सवाल उठाना लाजिमी है कि आखिर कितने दिनों में यह नया पुल कटहल नाला पर बनकर तैयार हो जाएगा.

22 Dec 2024 2 min read
2024021054-1024x805-qjlclo5g51atvf8j24zk9aav68iy48egejsaib57ts
Breaking News

कोर्ट खबर: सिविल कोर्ट की अधिकांश अदालते न्यू कैंपस में भेजने पर वकीलों में आक्रोश, अधिवक्ता चला

सिविल कोर्ट के सिविल मामलों की सुनवाई को लेकर जजी कैंपस में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अधिवक्तागण आक्रोश में है तथा आंदोलन करने के मूड में दिखने लगे है। अधिवक्ताओं का एक गुट बस्ते बस्ते भ्रमण कर आंदोलन के लिए समर्थन पत्र पर अधिवक्ताओं का दस्तखत कराना शुरू कर दिए। उक्त अधिवक्ताओं के समर्थन पत्र में अभी तक दो सौ अधिवक्ताओं का दस्तखत हो चुका है और आगे आंदोलन हेतु दस्तखत जारी है.

20 Dec 2024 2 min read
1000211645
Breaking News

कोर्ट खबर: पाक्सो के अभियुक्त को 25 साल के कठोर कैद की सुनाई सजा व जुर्माना भी

लगभग तीन साल पूर्व रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म का घिनौना कृत्य घटित हुआ था जिसका ट्रायल विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत की न्यायालय ने उभय पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव के नई बस्ती निवासी अभियुक्त अर्पित पटेल उर्फ बड़क पुत्र गुप्तेश्वर को दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है और 20हजार रूपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त एक वर्ष का कारावास भुगतना होगा.

20 Dec 2024 2 min read
IMG-20241219-WA0543
Breaking News

रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के बलिया में रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में कर्मचारियों ने क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार से अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की।

19 Dec 2024 2 min read
IMG-20241218-WA0003-780x470
Breaking News

दवा कंपनी के प्रतिनिधियों ने पीएम को भेजा पत्र, जाने क्या किया मांग

दवा कंपनियों के कर्मचारी संगठन यूपीएमएसआरए बलिया इकाई ने विभिन्न मांगो से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को प्रेषित किया। जिसमें दवा कंपनी के जीवन रक्षक दवाओं से जीएसती हटाने के साथ कई मांगे रखी है.

18 Dec 2024 1 min read
1000284946
Breaking News

बाल चिकित्सा टीबी पर आयोजित कार्यशाला में दिए गए महत्वपूर्ण टिप्स

बाल चिकित्सा टीवी को लेकर जिला क्षय रोग कार्यालय के नेतृत्व में वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर संस्था के सहयोग से एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में किया गया. जिसमें समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, निजी चिकित्सालयों के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों में होने वाली टीवी की जांच उपचार एवं निदान हेतु प्रशिक्षण दिया गया.

17 Dec 2024 2 min read
Screenshot_2024-07-23-22-45-38-215-edit_com.android.chrome
Breaking News

शिक्षक के निधन पर विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक

शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय सुखपुरा नंबर एक पर कार्यरत शिक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह की असामयिक निधन सोमवार को हो गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ गई। घर-परिवार में करुण-क्रंदन व चीत्कार मच गया।

16 Dec 2024 2 min read
IMG-20241017-WA0357
Breaking News

बालिका से पड़ोस के युवक ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

यह सनसनीखेज खबर यूपी के बलिया जिले से है, जहां शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में एक युवक द्वारा बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला गुरुवार की देर रात प्रकाश में आया। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधीक्षक वि​क्रांत वीर फोरेंसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया।

13 Dec 2024 2 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

ट्रैक्टर राइस मिल में साड़ी फंसने से महिला की मौत

शुक्रवार की दोपहर भीमपुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में टैक्टर राइस मिल से धान कुटाई करते वक्त साड़ी फंसने से महिला की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने टैक्टर राइस मिल व चालक को कब्जे में ले लिया। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया.

13 Dec 2024 3 min read