श्रीनाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी के इशारे पर पुलिस कर रही कार्रवाई

रसड़ा के रामलीला मैदान में श्रीनाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी व नगर पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद में राजनीतिक रूप ले लिया है। जहां एक तरफ व्यापारी समाज के लोग नपा अध्यक्ष के समर्थन में बाजार को बंद कर चुके हैं। वहीं मठाधीश के पक्ष में उतरे नेता प्रशासन के साथ मिलकर इसे नए रंग रूप देने में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से भी रसड़ा व बेल्थरा के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के गलत कार्रवाई से नाराज नपा कर्मियों ने भो बगावत का बिगुल फूँक दिया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपना काम बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
बता दें कि बेल्थरारोड बाजार के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए बाजार बंद रखा. चेयरमैन ने विनय शंकर जायसवाल ने बताया कि अध्यक्ष के नाते सभी पत्रकारों के साथ सोमवार को अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल रामलीला मैदान का निरीक्षण और भ्रमण करने गए थे। जो टूटा-फूटा लाइट पानी रोड की व्यवस्था देख रहे थे। उसी समय महंत कौशलेंद्र गिरी उसके गुर्गे और आकर गाली गलौज करने लगे उनके साथ एक बाउंसर था।
बताया जा रहा है कि बॉउंसर आते ही सीधे नपा अध्यक्ष पर हमला बोल दिया। उतने में दोनों तरफ से हाथापायी होने लगी। नपा अध्यक्ष जायसवाल ने जोर देते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार में हम बनियों का कोई सुनने वाला नहीं है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए हम 13 व्यापारियों सहित अज्ञात 100 व्योपारी के नाम पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। सौभाग्य से सभी रसड़ा के व्यापारियों में अध्यक्ष के समर्थन में मंगलवार के दिन सुबह से ही अपनी अपनी दुकान में बंद कर कौशलेंद्र गिरि महंत पर के विरुद्ध आक्रोश बना हुआ है।
उधर नगर पालिका अध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल ने बताया कि वह भव्य रामलीला के आयोजन के लिए स्थल का निरीक्षण करने गए थे। वहां पहुंचने के बाद सर्वे होने लगा। उनके कुछ साथी भी मौजूद थे, और सभी अपना बयान ले रहे थे। इसी बीच महंथ जी आये और मीडिया के साथी को पुश करके हटा दिया। तभी एक ब्लैक कलर पहने व्यक्ति भीड़ को चीरते हुए आया और हम पर हमला कर दिया।
चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल ने आरोप लगाया कि यह कौशलेंद्र गिरि की प्री प्लानिंग थी कि किसी भी तरह उन्हें मारा जाए। उन्होंने कहा, "हम मुख्यमंत्री जी से यही कहेंगे और शासन से यह आग्रह है कि मुझे जान का खतरा है। वे लोग कभी भी मेरे साथ दुर्घटना कर सकते हैं।"
नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल समेत सौ पर मुकदमा
रसड़ा में नाथ बाबा मठ परिसर में महंत कौशलेन्द्र गिरी के साथ मारपीट के मामले में रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल समेत सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच एएसपी (उत्तरी) को सौंपी गई है।
नाथ संप्रदाय के महंत और महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी सोमवार को नाथ बाबा मंदिर परिसर में गए थे। रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी के गठन को लेकर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल और उनके समर्थकों के साथ पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते कौशलेन्द्र गिरी के समर्थकों व चेयरमैन के लोगों के बीच कहासूनी होने लगी। नपा अध्यक्ष व कौशलेन्द्र गिरी के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रसड़ा समेत पूरे जिले में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने भी देरशाम रसड़ा जाकर कौशलेन्द्र गिरी का हालचाल लिया। एसपी ने इस घटना के सम्बन्ध में बताया कि रसड़ा कोतवाली में मिले तहरीर में आरोप लगाए गया हैं कि मठ के पीठाधीश्वर महंत कौशलेंद्र गिरी पर दोपहर लगभग दो बजे नगर पालिका चेयरमैन द्वारा कुछ असामाजिक तत्वों के साथ जिनकी संख्या लगभग सौ के करीब थी, मठ के परिसर में आकर परम्परागत रूप से लगायी जा रही रामलीला की कमेटी को लेकर उनसे अभद्र व्यवहार का प्रयास किया गया। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष व उनके साथियों द्वारा पीठ के विरुद्ध नगर में दुष्प्रचार की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा थाना स्थानीय पुलिस के साथ दुष्प्रचार करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गयी है। असामाजिक तत्वों द्वारा नाथ पीठ के विरुद्ध पिछले दिनों व वर्तमान में जो दुष्प्रचार किया गया है, उसकी जांच अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल झा द्वारा किया जायेगा।