Breaking News
सनबीम स्कूल में सृजन : संस्कार गीत कार्यशाला" का हुआ भव्य समापन, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरी अपनी कला
शिक्षण के साथ बच्चों को सभी गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें शिक्षा के विभिन्न नवीन आयामों से शिक्षित करने का काम जिले का सनबीम स्कूल करता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) और सनबीम स्कूल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों का संस्कृति से जुड़ाव उत्पन्न करने के लिए 10 दिवसीय सृजन:संस्कार गीत कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसका आज भव्य समापन हुआ।