
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ व महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी पर सोमवार को दबंगों द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। महंथ ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर रसड़ा के भू माफियाओं ने हमला किया है। उन्होंने रसड़ा के उप जिलाधिकारी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वह विवाद को शांत कराने की बजाय बढ़ाने का आरोप लगाया हैं। कहा कि एस डी एम ऐसे लोगों को शह दे रहे हैं।
बता दें कि रसड़ा की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मंचन मठ के अंदर नवरात्रि में होता है। इस बार रामलीला कमेटी दो भागों मे बंट गयी है। एक पक्ष का नेतृत्व चेयरमैन विनय जायसवाल कर रहे हैं जबकि दूसरी कमेटी महंथ की देखरेख में है। बताया जा रहा है कि चेयरमैन विनय जायसवाल सोमवार को अपने समर्थकों के साथ श्रीनाथ बाबा परिसर में पहुंचे थे। परिसर में भीड़ की सूचना पर महंथ कौशलेन्द्र गिरी भी पहुंच गये और भीड़ लगने का कारण जानने का प्रयास करने लगे।
आरोप है कि इसी बात को लेकर चेयरमैन और उनके समर्थकों ने महंत पर हमला कर दिया। हालांकि महंत को उनके कुछ साथियों ने किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस पहुंचने से पहले हमलावर भाग निकले। घटना से संबंधित तहरीर रसड़ा कोतवाली मे दे दी गयी है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बताया कि महंत पर हमला करने वालों को उनकी सोच से अधिक जितनी सजा मिलेगी। कोई भी भू माफिया बचेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान खुद लिया हैं।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.