
तीन दशक से अधिक समय से जिले के शिक्षा जगत बनायीं अलग पहचान

बलिया। नगर के बहेरी/ मिड्ढा में संचालित दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल बीते तीन दशक से अपने कामयाबी का डंका पूरे जिले में मचाता रहा है। इस बार भी सीबीएसई बोर्ड से लगायत अन्य परीक्षाओं में भी डीपीसीएस ने अपने छात्रों के मेधा का परचम लहराया है। इसी स्कूल के छात्र समीर अहमद ने नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया 390 रैंक पाकर अपने मेधा का परचम लहराया है।

दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल के पुराने इतिहास पर नजर डालें तो हर बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले स्कूल ने इस बार भी अपना जलवा कायम रखा। जहां इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र समीर अहमद ने 96 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर अपने मेधा का परिचय दिया था। वहीं 10वीं की छात्रा अलीना जहांगीर खान ने हाई स्कूल में 98 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर पूरे जनपद में दूसरा रैंक प्राप्त किया।

नर्सरी से इंटर तक की परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों ने हर साल एक मुकाम हासिल किया है।स्कूल सूत्रों की माने तो इंटरमीडिएट के जिला टॉपर समीर अहमद नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 390 रैंक तथा ओबीसी में 101 रैंक प्राप्त किया है।

स्कूल के प्रबंधक शाहिद जहांगीर खान ने मेधावी व नीट के छात्र को कामयाबी पर बधाई देते हुए बताया कि हमारे स्कूल के समीर अहमद ने जो मुकाम हासिल किया है। वह उनके कठिन परिश्रम और लगन का नतीजा है। उन्होंने सभी छात्रों को संदेश दिया कि वह मन व चित को एकाग्र रखकर अपने पथ पर हमेशा आगे बढ़ते रहे। तभी उन्हें अपनी मंजिल आसानी हासिल से हो पाएगी।