
बलिया स्थित सनबीम स्कूल बलिया जिले की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु और विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा को निखारने हेतु सदैव अग्रणी रहता है। इसी क्रम में दिनांक 11 दिसंबर को विद्यालय के खेल मैदान जोश में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सफल आगाज हुआ था जिसका समापन विजेता की घोषणा के साथ ही आज 12 दिसंबर को हुआ। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न विद्यालयों की 12 टीमें क्रमशः बजरंग पब्लिक स्कूल नरही,सनबीम स्कूल टीम ए, डिसेटपब्लिक स्कूल करनई, जूनियर हाईस्कूल हरिपुर, नागाजी माल्देपुर, कंपोजिट तहसीली स्कूल बलिया, द कोच एकेडमी सुखपुरा,जूनियर हाई स्कूल भृगु आश्रम, ज्ञान पीठिक टीम ए,ज्ञान पीठिका टीम बी,सनबीम स्कूल टीम बी और सेंट्रल पब्लिक स्कूल बेल्थरा रोड है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेजर दिनेश सिंह (अध्यक्ष,जिला फुटबॉल संघ) द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि फुटबॉल केवल एक खेल नहीं है, यह टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व की भावना सिखाता है। मेरी आप सभी खिलाड़ियों से अपील है कि आप जीत या हार से ज़्यादा खेल भावना को महत्व दें। मैदान पर अपनी पूरी ताकत लगाएँ, लेकिन हमेशा सम्मान के साथ खेलें । उन्होंने इस आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की भी सराहना की। इस अवसर पर अरविंद सिंह(सचिव, जिला फुटबॉल एसोसिएशन) भी मौजूद रहे।
टूर्नामेंट के पहले दिन, फुटबॉल प्रेमियों को 4 रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिसमें टीमों ने जीत के लिए कड़ा संघर्ष किया। प्रतियोगिता के हुए सभी मैचों में खिलाड़ियों ने अपना रोमांचक खेल दिखाते हुए कई बेहतरीन गोल दागे गए।
जिसमें पहले मैच में सनबीम स्कूल ए ने डिसेट स्कूल को 2-0 से, दूसरे मैच में ज्ञान पीठिका ने जूनियर हाईस्कूल भृगु आश्रम को 3-0 से, तीसरे मैच में बजरंग पब्लिक स्कूल ने सनबीम B टीम को 1-0 से , तथा चौथे मैच में जूनियर हाईस्कूल हरिपुर ने नागाजी माल्देपुर को हराया से हराया।
मैच के दूसरे दिन अन्य टीमों के मध्य मैच हुआ तत्पश्चात सेमीफाइनल और और फाइनल मैच का आयोजन हुआ,जिसने सेमीफाइनल में नागाजी माल्देपुर की टीम ने बजरंग पब्लिक स्कूल की टीम को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया , वहीं दूसरी ओर द कोच एकेडमी सुखपुरा की टीम ने ज्ञान पीठिका को सेमीफाइनल शूट आउट में 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए द कोच एकेडमी सुखपुरा ने नागाजी माल्देपुर की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की। कार्यक्रम के समापन में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने हेतु मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री अरविंद सिंह तथा साथ में जिला शतरंज एसोसिएशन श्री उमेश सिंह मौजूद रहे।
इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अमल कुंवर ,राजू राय की उपस्थिति सराहनीय रही।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.