सब्जी मंडी से फैमिली कोर्ट समेत पांच न्यायालय पुनः दस कक्षीय न्यायालय में लौटा

अधिवक्ताओं ने सफलता की खुशी में जिला जज को किया अभिवादन समारोह

विधि संवाददाता

बलिया । माननीय उच्च न्यायालय के सकारात्मक रुख व पहल तथा आपके द्वारा कचहरी की हकीकत को अवगत कराना ही आपके सफलता का परिणाम है उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने सिविल एवं फौजदारी संगठन के संयुक्त अभिवादन समारोह में अपने संबोधन भाषण व्यक्त किया। इससे पूर्व श्री झा ने न्यायिक अधिकारी एवं संगठन के अधिवक्ताओं संग मां सरस्वती के चित्र पर फूल माला व दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया।

इस मौके पर जिला जज ने कहा कि बिना हकीकत की जानकारी के कोई कुछ नहीं पहल कर सकता, संगठन के पदाधिकारियों का भी नैतिक जिम्मेदारी है कि अधिवक्ताओं के कठिनाइयों को गौर से देखा व समझा जाए तथा अभिवादन स्वीकार किए। इससे पूर्व सिविल एवं फौजदारी संगठन के तरफ से देवेंद्र कुमार दूबे व देवेंद्र नाथ मिश्रा ने जिला जज को फूल माला एवं शाल से सम्मानित किया।

इसी क्रम में पूर्व उपाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह आदि वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों में अपर सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता ,पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश प्रथमकांत ,विशेष न्यायाधीश ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, प्रभारी प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सरला दत्ता, गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायाधीश रामकृपाल,सिविल जज (सी.डी)सुश्री गार्गी शर्मा, जे एम द्वितीय स्निग्धा प्रधान,सिविल जज ( जू डी)/एफ टी सी तृतीय विवास्वान प्रकाश, सिविल जज (जू डी) पूर्वी अरुणांजली सिंह एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों को फूल माला से स्वागत किया।

समारोह के उदघाटन के उपरांत अखिलेश कुमार सिंह ने अपने गाने के माध्यम से स्वागत कर वाह वाही लूटी।इस समारोह में महासचिव गण भूपेंद्र सिंह, अजय पांडे के अलावा वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे। इस कार्यक्रम का संचालन रतन प्रकाश मिश्रा ने किया।


त्रिभुवन नाथ यादव एडवोकेट