
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक बलिया से मिलकर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं पत्रकार शिवानंद जायसवाल बागले पर हुए हमले के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक महोदय से चर्चा करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द गिरफ्तारी किया जाएगा। इस प्रकरण किसी प्रकार की कोताही नहीं होने दिया जाएगा।

व्यापारी नेता अरविन्द गाँधी ने इस घटना की जानकारी संगठन ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव गृह, उत्तर प्रदेश,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी, आईजी वाराणसी जोन वाराणसी, डी आई जी आजमगढ़ को पत्र भेज दिए है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र पटेल, नगर उपाध्यक्ष काशीनाथ वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रीतम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.