व्यापार मंडल नेता अरविन्द गाँधी ने की घोर निंदा
बलिया। रसड़ा कस्बा में शुक्रवार की सुबह करीब सवा नौ बजे नगर पालिका परिषद रसड़ा बलिया के पश्चिमी मोहल्ले में व्यापारी व पत्रकार शिवानंद बागले पर अज्ञात छह हमलावरों ने पीछे से लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उधर, व्यापार मंडल के नेताओं में इस घटना के बाद आक्रोश है। इस मामले में बड़ी साजिश की आशंका जतायी जा रहा है।
नगर पालिका परिषद रसड़ा बलिया के पश्चिमी मोहल्ले में व्यापारी व पत्रकार शिवानंद बागले पर शुक्रवार की सुबह करीब सवा नौ बजे अज्ञात छह हमलावरों ने पीछे से असलहे से लैस बदमाशों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया।जिनको काफी चोट आई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उधर हमलावर असलहा लहराते हुए भाग गए। पास मौजूद लोगों ने उनको अस्पताल ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हमले की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष व अधिवक्ता अरविंद गांधी ने कड़े शब्दों में घोर निंदा की। व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि हमलावरों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अविलंब गिरफ्तार किया जाए।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.