बलिया में नगर पालिका विवाद पर डीएम ने प्रेस रिलीज जारी की है। डीएम ने इसमें कहा है कि अध्यक्ष की शक्तियों में कोई कमी नहीं की गई है और नहीं शासन या उच्च न्यायालय ने नगर पालिका के कार्यों में कोई रोक लगाई है। केवल ददरी मेले के सुचारू और शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिलाधिकारी को विशेष अधिकार दिए गए हैं।
नगर पालिका की सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती और वेतन भुगतान की जिम्मेदारी अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की संयुक्त है। वर्तमान में सफाई कर्मचारियों का वेतन अध्यक्ष के हस्ताक्षर न होने के कारण अटका हुआ है, लेकिन प्रशासन वैकल्पिक उपायों के माध्यम से वेतन भुगतान जल्द कराने का प्रयास कर रहा है।
जिला प्रशासन ने आम जनता और कर्मचारियों से अपील की है कि लोकहित में कूड़ा निस्तारण में सहयोग करें और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संत कुमार उर्फ़ मिठाई लाल ने बताया कि प्रमुख सचिव का लिखित पत्र मिलने के बाद ही मै हस्ताक्षर करूंगा, मेरे घर पर जो नोटिस चस्पा किया हैँ,उसमे मुझ पर आरोप लगाया गया हैँ गबन का,वह भी मेले में 2023 वर्ष के घाटे का वह भी करीब लगभग 9 हजार का हैँ, उसकी जाँच करा ले.।
Comments
No comments yet.
Comments are closed for this post.