Skip to content
Wednesday, August 5, 2026

Section

बलिया

नियमित खान पान संयमित जीनव शैली से टीबी को हराना आसान : मंगला प्रसाद सिंह*
स्थानीय समाचार प्रदेश समाचार

नियमित खान पान संयमित जीनव शैली से टीबी को हराना आसान : मंगला प्रसाद सिंह*

बलिया । शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में विकास भवन स्थित सभागार में गोद लिए गए क्षय रोगियों के बीच पोषण पोटली का वितरण जिलाधिकारी / अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, मंगला प्रसाद सिंह एव मुख्य विकास अधिकारी

17 Jul 2026 2 min read
Income tax
स्थानीय समाचार बलिया

2026 पहल के अंतर्गत नवीन आयकर अधिनियम, 2025 पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन

आयकर विभाग, बलिया द्वारा प्रारम्भ-2026 पहल के अंतर्गत नवीन आयकर अधिनियम, 2025 पर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन स्थान: सभागार, विकास भवन, बलिया मुख्य आयकर आयुक्त, प्रयागराज श्रीमती मीनाक्षी सिंह एवं प्रधान आयकर

10 Jul 2026 3 min read
Bade sawal
स्थानीय समाचार बलिया

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल

जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों का अभाव, निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी भी सवालों के घेरे मेंजिले के अधिकांश सरकारी चिकित्सालयों में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की व्यवस्था नहीं है

06 Jul 2026 2 min read
1003051081
बलिया Madhya Pradesh

भगवान शिव की आस्था ही भारतीय संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति : हरिवंश नारायण सिंह

बाबा बालखंडी नाथ धाम में चल रही श्री शिवमहापुराण महाकथा के सातवें दिन राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कथा स्थल पहुंचकर श्रद्धालुओं का भोजपुरी में अभिवादन किया। मंच पर आते ही उन्होंने कहा, "रउआ सबके प्रणाम। बलिया में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिवमहापुराण कथा सुनल बहुत बड़ा सौभाग्य बा। एह पावन आयोजन खातिर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधुवाद के पात्र बाड़ें।" उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल कथा श्रवण तक सीमित नहीं होता, बल्कि इससे मनुष्य के भीतर नैतिक और बौद्धिक मूल्यों का विकास होता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि कथा से प्राप्त शिक्षाओं को अपने जीवन और संस्कारों में उतारें तथा समाज के अन्य लोगों तक भी पहुंचाएं। तभी समाज का वास्तविक कल्याण संभव हो सकेगा। हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि वह बलिया के अंतिम गांव जयप्रकाश नगर के निवासी हैं और यह जनपद अनेक विभूतियों की जन्मस्थली रहा है।

14 Jun 2026 3 min read
1003041761
बलिया Breaking News

शिव में ही है भाग्य पलटने की क्षमता

बाबा बालखंडी नाथ धाम, दिउली में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के आयोजकत्व में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से बताया कि अटूट गुरु भक्ति, दृढ़ संकल्प और भगवान शिव पर अटूट विश्वास जीवन को सुखी, संस्कारवान और वैभवशाली बना देता है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य के भीतर आडंबर समाप्त होकर सहजता और सरलता आती है, तब भोलेनाथ की कृपा स्वतः बरसने लगती है। मानव जन्म की महत्ता बताते हुए कहा कि 84 लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ही ऐसी है, जिसमें भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने वर्षा की बूंद का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सीप में गिरकर वही बूंद मोती बन जाती है, उसी प्रकार शिव कृपा से जीवन भी अनमोल बन सकता है। पंडित मिश्रा ने समुद्र से सीख लेने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जिस प्रकार समुद्र अनुपयोगी वस्तुओं को बाहर कर देता है और बहुमूल्य रत्नों को अपने भीतर सुरक्षित रखता है, उसी प्रकार मनुष्य को भी दूसरों के दुख-दर्द और विश्वास को हृदय में संजोकर रखना चाहिए। दक्षिणामूर्ति स्वरूप का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान शिव ने सनक, सनंदन, सनातन और सनत्कुमार ऋषियों की शंकाओं का समाधान मौन रहकर किया और आदिगुरु के रूप में ज्ञान प्रदान किया।

14 Jun 2026 3 min read
1003046641
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : शिव की शरण में रहने वाला हो जाता शिवमय

बाबा बालखंडी नाथ धाम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शरणागति, संगति और शिव परिवार की महिमा का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को जीवन की सार्थकता का संदेश दिया। कथा प्रारंभ होने से पूर्व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, उनकी माता तेतरी देवी, अनुज धर्मेंद्र सिंह तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने व्यासपीठ का पूजन-अर्चन कर पंडित प्रदीप मिश्रा का स्वागत किया। अपने प्रवचन में पंडित मिश्रा ने कहा कि माता-पिता, गुरु और भगवान शिव की शरण में रहने वाला व्यक्ति जीवन में सुख, शांति और आनंद प्राप्त करता है। उन्होंने मछली और जल का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मछली जल के बिना जीवित नहीं रह सकती, उसी प्रकार मनुष्य भी ईश्वर और अपने संस्कारों की शरण में रहकर ही जीवन को सार्थक बना सकता है। उन्होंने कहा कि शरणागति ही मनुष्य के जीवन की दिशा तय करती है।

13 Jun 2026 3 min read
1003031362
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : शिव के प्रति समर्पण से मिलता है परम वैभव

बाबा बालखंडी नाथ परिसर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने शिवत्व व आध्यात्मिक चेतना आदि के बारे में बताया। कहा कि संसार पर भरोसा करने वाले को निश्चित ही धोखा मिलेगा लेकिन जो भोलेनाथ पर भरोसा करता है, उसको कभी धोखा नहीं मिलता है और वह सारे सांसारिक सुखों को भोगते हुए अंत मे इस सांसारिक मोह माया से मुक्त हो जायेगा। कथा का शुभारम्भ पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा व्यासपीठ पर बैठने से पहले विघ्नहर्ता श्री गणेश जी व भोलेनाथ की पूजा करने के बाद किया गया।

10 Jun 2026 3 min read
Screenshot_20260606_151337
बलिया Breaking News

शिव महापुराण कथा : तैयारियां अंतिम चरण में, सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा 9 जून से सुनाएंगे शिव म

जनपद के पावन एवं ऐतिहासिक बाबा बालखण्डी नाथ धाम में 9 से 15 जून 2026 तक भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाना है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सौजन्य से कराये जा रहे आस्था और आध्यात्मिकता से परिपूर्ण इस कथा संगम में अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक शिव महापुराण कथा का अमृतमय प्रवचन होगा। भव्य शिव महापुराण कथा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूर्वाचल एवं पड़ोसी जनपदों के श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है

06 Jun 2026 3 min read
1003009051
बलिया Breaking News

टीबी मुक्त भारत अभियान में सहयोग देगा नगर पालिका बलिया

टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत जनभागीदारी और सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज नगर पालिका अध्यक्ष माननीय संत कुमार गुप्ता उर्फ 'मिठाई लाल' से मुलाकात की गई। बैठक के दौरान उन्हें अभियान की संपूर्ण जानकारी दी गई और आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा हुई।

05 Jun 2026 1 min read
1002994523
बलिया

नवागत सीएमओ/रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष का संस्था के लोगों ने किया भव्य स्वागत

बलिया : मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में इण्डियन रेडक्रास सोसाईटी बलिया ने अपने नये उपाध्यक्ष/नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अभय नारायण राय का रेड क्रास के सभापति विजय शर्मा व कोषाध्यक्ष / जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री विनोद कुमार मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष राय एवं पदाधिकारियों /सदस्यों ने बुकें तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

02 Jun 2026 1 min read
IMG-20260530-WA0203
बलिया Breaking News

​पत्रकारिता में निष्पक्षता और सेवा भाव से ही दूर होंगी समाज की विकृतियाँ: दिनेश पाठक

पत्रकारों की लेखनी में निष्पक्षता के साथ अगर सेवा का भाव जुड़ा हो तो पत्रकारिता जगत के लोग समाज की विकृतियों को दूर करने के साथ ही लोगों के कठिन से कठिन समस्याओं के समाधान में सहायक सिद्ध होंगे।" उक्त बातें शनिवार को मीडिया सेंटर अखार पर आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक ने कही।

31 May 2026 3 min read