Skip to content
Wednesday, August 5, 2026

Section

बलिया

IMG-20260518-WA0097
बलिया Breaking News

एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर की जा रही गड़बड़ियां : कान्हजी

समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने रविवार को प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एसआईआर की आड़ में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की जा रही हैं। इतना गहन निरीक्षण होने के बावजूद मतदाता सूची में त्रुटियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर जनता के अधिकारों का अतिक्रमण करने पर आमादा हैं, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक और निंदनीय है।

24 May 2026 2 min read
FB_IMG_1779243017042
बलिया Breaking News

देशभर के मेडिकल स्टोर की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, स्ट्राइक का चहूंओर असर

देशभर के मेडिकल स्टोर 20 मई 2026 को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल (Chemist Strike) के आह्वान पर बंद हैं। ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर करीब 12.4 लाख से अधिक केमिस्ट और फार्मा डिस्ट्रीब्यूटर्स इस बंद में शामिल हैं। बलिया जिले में बीसीडीए के नेतृत्व में बंद कों पूरी तरह से सफल बनाने के लिए टीमें गठित कि गयी है।

20 May 2026 2 min read
1002922790
बलिया Health

सांसद सनातन से मिला बीसीडीए प्रतिनिधिमंडल

बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (BCDA) के पदाधिकारियों द्वारा जनपद के सांसद सनातन पाण्डेय से भेंट कर आगामी 20 मई के प्रस्तावित बंद/व्यापारिक मुद्दों एवं दवा व्यवसायियों से संबंधित महत्वपूर्ण समस्याओं और मांगों के विषय में विस्तृत चर्चा की। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से दवा व्यापारियों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न बिंदुओं को सांसद के समक्ष रखा गया।

17 May 2026 2 min read
1002811401
बलिया Breaking News

यूपीएमएसआरए बलिया इकाई ने एआईओसीडी की 20 मई की हड़ताल का किया समर्थन

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान पर 20 मई 2026 को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की बलिया इकाई ने पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है।

13 May 2026 2 min read
1002880268
बलिया Breaking News

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन

अस्पताल के रक्त बैंक में शुक्रवार को इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी, नागरिक सुरक्षा कोर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण बलिया के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

09 May 2026 2 min read
1002815306
बलिया Health & Fitness

पीएम के संकल्प को साकार कर रहा बलिया, बालिका गृह में हैंडहेल्ड एक्स-रे से टीबी जांच

माननीय प्रधानमंत्री के 'टीबी मुक्त भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए जनपद का स्वास्थ्य विभाग पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। इसी क्रम में आज जिला क्षय रोग अधिकारी के निर्देशन में निधरिया स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में एक विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया।

24 Apr 2026 1 min read
1002810657
बलिया Breaking News

देवाश्रम संस्था ने शव का किया अंतिम संस्कार

देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया के तत्वावधान में अपरान्ह में एक अज्ञात हिन्दू पुरुष के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में किया गया l इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण सिंह ने देते हुए बतया कि थाना रसड़ा जनपद बलिया पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 237/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को बाद पोस्टमार्टम 22.04.2026 को अपराह्न में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू पुरुष का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया

23 Apr 2026 2 min read
1002787170
बलिया Breaking News

''टीबीमुक्त भारत अभियान'' के तहत वरिष्ठ नागरिकों का निःशुल्क एक्स-रे परीक्षण

। 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को गति देते हुए गुरुवार को जननायक चंद्रशेखर नगर स्थित सीनियर सिटीजंस पार्क में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नारद राय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई और अत्याधुनिक हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से फेफड़ों का परीक्षण किया गया।

17 Apr 2026 2 min read
IMG-20260326-WA0276
बलिया Breaking News

आईएमए व बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला, न्याय का डीएम ने दिया भरोसा

अपूर्वा हॉस्पिटल प्रकरण में बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन व बलिया मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बलिया का संयुक्त प्रतिनिधिमण्डल जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह से गुरुवार की शाम उनके आवास पर मिला। इस अपूर्वा हॉस्पिटल में हुई घटना की जानकारी देते हुए हॉस्पिटल को विधिक नियमों के विपरीत सील करने तथा चार चिकित्सकों एवं एक स्वर्ग सिधार चुके चिकित्सक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किये जाने की जानकारी देते हुए न्याय की मांग पत्र सौंपा। जिसपर डीएम ने न्याय का भरोसा दिलाया।

27 Mar 2026 4 min read
1002647681
बलिया Breaking News

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में फिसली जिले की रैंकिंग, डीएम सख्त, आला अफसरों को लगाई फटकार

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग की रैंकिंग ‘सी’ और महिला एवं बाल विकास विभाग की रैंकिंग ‘डी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

17 Mar 2026 3 min read
1002552794
बलिया Breaking News

बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर आईटी की रेड

लखनऊ में बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर का छापा पड़ा है। करीब 50 से ज्यादा इन्कम टैक्स के अफसर बड़ी-बड़ी गाड़ियों से आवास पर पहुंचे और आवास को घेर लिया। आने-जाने का रास्ता ब्लॉक कर दिया। आयकर विभाग के अफसरों के साथ लखनऊ पुलिस भी मौजूद हैं।

25 Feb 2026 3 min read
IMG_20260213_230144
बलिया Breaking News

डीएम का तहसील सदर में औचक छापा, भ्रष्टाचारियों में हड़कंप, FIR की चेतावनी

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर का भ्रमण कर साफ- सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, बिजली व्यवस्था, सड़क निर्माण, पार्किंग, न्यायालय कक्षों और विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कई स्थानों पर अव्यवस्था पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए। परिसर में गंदगी मिलने पर डीएम ने नाजिर को कड़ी चेतावनी दी और बिजली विभाग को लटके तारों को व्यवस्थित करने तथा साफ-सफाई दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

13 Feb 2026 4 min read