गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में कराया भोजन, खिलायी मिठाई
16 अक्टूबर 2020 में प्रदेश में हुई थी 69 हजार शिक्षकों की भर्ती
बलिया। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त अध्यापकों की सेवा के शुक्रवार को छह वर्ष पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य में गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में वहां रह रहे महिला व पुरुषों को भोजन कराया। शिक्षकों ने बुजुर्गों को मिठाई खिलाकर आशीर्वाद भी लिया।
इस दौरान संयुक्त लीगल टीम के दुष्यन्त सिंह ने कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। छह साल पहले इसी दिन सरकार ने अपने कर्मक्षेत्र में शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौपी थी। नौकरी के शुरू के वर्षों में हम लोगों को स्वयं को बेहतर साबित करना था, जिसे नवनियुक्त शिक्षकों ने बखुबी कर दिखाया।
टीम के पंकज सिंह ने कहा कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में तैनात करीब 1600 शिक्षक सरकार द्वारा समय- समय पर चलाई जा रही योजनाओं को सफल बनाने में लगे हुए हैं। स्मार्ट क्लास समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने को संकल्पित हैं। जनपद को निपुण करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान सतीश मेहता, ललित मोहन सिंह, आशुतोष तिवारी, योगेन्द्र सिंह, संजीव सिंह, निर्भय नारायण, दीपक भारती, अखिलेश कुमार, सुमित यादव, सतीश यादव, निलेश पांडे, प्रशांत कुमार, नवतेज सिंह, गौरव पांडे, संजीव सिंह, कौशल सिंह, प्रकाश रंजन पवन यादव, अंकित सिंह, राहुल कुमार, संदीप सिंह, संजीव ठाकुर आदि थे।
अनोखी पहल : छह वर्ष की सेवा पूरी होने शिक्षकों ने की वृद्धों की सेवा
गड़वार स्थित वृद्धा आश्रम में कराया भोजन, खिलायी मिठाई16 अक्टूबर 2020 में प्रदेश में हुई थी 69 हजार शिक्षकों की भर्तीबलिया। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त अध्यापकों की सेवा के शुक्रवार को छह वर्ष पूरे हो गए। इस उपलक्ष्य
16 Oct 2026
2 min read
71 views
Pradeep Gupta Editor in Chief
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Related Posts
कटहल नाला बदहाल, जुहू चौपाटी बेहाल: करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल
03 Jul 2026
2 min
बलिया में नवपदस्थ औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा का दवा व्यापारियों ने किया स्वागत
03 Jul 2026
1 min
अच्छी खबर: बलियावासियों को जल्द मिलेगी AC Dormitory की नई सुविधा!
05 Jul 2026
1 min
जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़े सवाल
06 Jul 2026
2 min
Comments
No comments yet.