ओमवीर सिंह को बस्ती की जिम्मेदारी, गाजीपुर के एसपी इराज राजा संभालेंगे बलिया की कमान
बलिया। उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के बड़े फेरबदल में बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह का भी तबादला किया गया है। नई तैनाती के तहत उन्हें बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक इराज राजा
1000636625


को बलिया का नया पुलिस अधीक्षक बनाए जाने की जानकारी सामने आई है।

इराज राजा वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की आधिकारिक प्रोफाइल में भी उनकी गाजीपुर एसपी के रूप में तैनाती दर्ज है। 
वहीं ओमवीर सिंह दिसंबर 2024 से बलिया के पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।