Skip to content
Sunday, September 20, 2026

Section

बलिया

FB_IMG_1751952743549
बलिया Breaking News

नपा चेयरमैन व महंथ के बीच के विवाद: चेयरमैन कि गिरफ्तारी ने पकड़ा तूल, रसड़ा बाजार बंद कर व्यापारियो

रसड़ा के रामलीला मैदान में श्रीनाथ मठ के महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी व नगर पालिका अध्यक्ष के बीच हुए विवाद में राजनीतिक रूप ले लिया है। जहां एक तरफ व्यापारी समाज के लोग नपा अध्यक्ष के समर्थन में बाजार को बंद कर चुके हैं। वहीं मठाधीश के पक्ष में उतरे नेता प्रशासन के साथ मिलकर इसे नए रंग रूप देने में जुट गए हैं। वहीं प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से भी रसड़ा व बेल्थरा के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस के गलत कार्रवाई से नाराज नपा कर्मियों ने भो बगावत का बिगुल फूँक दिया। वहीं नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपना काम बंद कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

08 Jul 2025 4 min read
image12255_1747767183671_1747767191192
बलिया Breaking News

यूपी में देर रात आईएएस अफसरों का बड़ा फेरबदल, कई DM समेत 14 IAS और 6 PCS अफसरों के तबादले

यूपी में मंगलवार देर रात कई जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस और छह पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए गए। जिन जिलाधिकारियों को बदला गया है उनमें पीलीभीत, बलिया, हरदोई और महाराजगंज शामिल हैं। इसके अलावा सिद्धार्थनगर और बुलंदशहर के मुख्य विकास अधिकारी बदल गए हैं।

21 May 2025 4 min read
court-1
बलिया Crime

कोर्ट खबर: नाबालिग के साथ बलात्कार करने के अभियुक्त को 25 साल का सश्रमकारावास व 50000 लगाई जुर्माना

लगभग साढ़े तीन वर्षों पूर्व सातवीं कक्षा के नाबालिक के साथ जबरिया दुराचार करने के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश कोर्ट संख्या आठ प्रथम कांत की न्यायालय ने अभियुक्त छोटू सिंह सुजायत चितबड़ागांव पर दोष सिद्ध करार करते हुए 25 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है तथा ₹50000 जुर्माना भी लगाई है जुर्माने की धनराशि अदा नहीं करने पर 6 मास की अतिरिक्त सजा भुगतान पड़ेगी साथ ही न्यायालय ने आदेश दी है की उक्त धनराशि में से पीड़िता को ₹20000 क्षतिपूर्ति के रूप में दिलाया जाय।

12 May 2025 2 min read
1000819221
बलिया Entertainment

बलिया की ब्यूटीशियन रिंकू पटेल को मिला बेस्ट अवार्ड

यूपी के वाराणसी जिले के एक होटल में 23 मार्च 2025 को सहेली फाउंडेशन के तत्वावधान में डायरेक्टर अनिल यादव के नेतृत्व में मेकअप कम्पटीशन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें यूपी व बिहार के विभिन्न जिलों के सैकड़ो ब्यूटीशियन संचालकों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बलिया जिले की रिया मेकओवर एकेडमी एंड मेकअप स्टूडियो की संचालिका रिंकू पटेल को हिंदी सीने की मशहूर अभिनेत्री इसिका कोपिकर ने बेस्ट अवार्ड, क्राउन व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्ष 2024 में रिंकू पटेल मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल द्वारा भी सम्मानित हो चुकी है।

05 Apr 2025 2 min read
court-1
बलिया Breaking News

कोर्ट न्यूज : जघन्य हत्या के अभियुक्त को उम्र कैद, दस हजार का जुर्माना ठोंका

लगभग आठ साल पूर्व सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगही गांव में लेन-देन के लिए उपजे विवाद में रात्रि साढ़े दस बजे ले जाकर संतोष सिंह नामक युवक को गोली मारकर जघन्य हत्या कर दी गई थी जिसमें परीक्षण समाप्त होने के उपरांत शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या(01) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की न्यायालय में मुख्य अभियुक्त कमलेश कुंवर पुत्र सुदामा कुंवर सिंगही (सहतवार) को दोषी करार दी है और आजीवन कारावास की सजा से दंडित की है। तथा दस हजार रूपये जुर्माना भी ठोंक दिया।जुर्माने की धनराशि जमा नहीं करने पर छः माह की सजा भुगतनी होगी। वहीं आयुद्ध अधिनियम में भी तीन साल के कठोर कैद तथा पांच हजार जुर्माना लगाई है। इसी मामले में न्यायालय ने अभियुक्त जे.पी कुंवर तथा सुदामा कुंवर को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त भी करने का आदेश दे दी।

21 Mar 2025 2 min read
WhatsApp Image 2024-07-04 at 17.05.26
बलिया Breaking News

कोर्ट न्यूज : गोली मारकर हत्या करने के दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

चार साल पूर्व नगरा सलेमपुर मार्ग पर बादमाशों द्वारा ग्राम बगडौरा के हीरामन यादव को सुबह में टहलते समय सरेआम गोली मारकर हत्या कर दिए थे जिसमें सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह की न्यायालय ने दो अभियुक्त जितेंद्र पुत्र अच्छेलाल अलावलपुर सुखपुरा व धर्मेंद्र पुत्र रामाकांत बगडौरा नगरा को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास को सजा सुनाई है तथा बीस बीस हजार रूपये जुर्माना लगाई है। जुर्माने की धनराशि नहीं देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कारावास भुगतनी पड़ेगी। साथ ही न्यायालय ने इसी मामले के चार आरोपितों के विरुद्ध साक्ष्य नहीं पाए जाने पर दोष मुक्त करने का आदेश दी है।

25 Feb 2025 2 min read
1000008246
बलिया Breaking News

बलिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वाले दो महिला समेत 15 पर एफ आई आर

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर फर्जी दस्तावेजों के साथ फर्जी नियुक्तियां हासिल करने में संलिप्तता के लिए दो महिलाओं सहित 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

23 Feb 2025 1 min read
court-1
बलिया Breaking News

कोर्ट न्यूज : तेजाब फेंकने के दो भाई अभियुक्तों को पांच साल का कारावास, दस हजार जुर्माना

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पराग यादव की न्यायालय ने लगभग 32 साल पुराने तेजाब फेंक घायल करने के मामले में सुनवाई करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र जापलिनगंज निवासी दो भाई अभियुक्तों जितेंद्र व बच्चा लाल पुत्र गण शिवजी स्वर्णकार को पांच पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है तथा दस दस हजार रूपये जुर्माने से भी दंडित की है जुर्माना जमा नहीं करने पर अतिरिक्त तीन माह का कैद भुगतना पड़ेगा।

20 Feb 2025 1 min read
1000523885
बलिया Breaking News

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में धूमधाम से मना बसंत पंचमी उत

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर-बलिया में बसंत पंचमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के समस्त आचार्य बंधु व विद्यार्थियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शैलेन्द्र त्रिपाठी जी ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ मास के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि को देवी मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। ग्रंथों के अनुसार इस दिन देवी सरस्वती प्रकट हुई थीं। तब देवताओं ने देवी स्तुति की।

03 Feb 2025 2 min read
1000481464
बलिया Breaking News

76वें गणतंत्र दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में किया झण्डारोहण

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जनपद के सरकारी भवनों पर झण्डारोहण किया गया. इस दौरान जनपद के शिक्षण संस्थानों में भी झण्डारोहण के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।

26 Jan 2025 2 min read
1000211645
बलिया Breaking News

कोर्ट खबर पाक्सो के आरोपी को 12 साल सश्रम कैद व जुर्माने से किया दंडित

नाबालिग को बहला कर अपहरण कर भगाने एवं दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत की न्यायालय ने दोषी अभियुक्त चंदन भारती भरतपुरा सुखपुरा को दोषी करार देते हुए 12 वर्षों के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है. सभी धाराओं को मिलाकर कुल 32 हजार रूपए जुर्माने से दंडित की है। जुर्माने की धनराशि नहीं देने पर अतिरिक्त एक वर्ष की सजा भुगतनी होगी। इसी के साथ न्यायालय ने यह भी आदेश दिया है कि जुर्माने की धनराशि में से 25हजार रुपए पीड़िता को क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाए। और शेष रकम राज्य सरकार के खाते में जमा कराया जाए.

16 Jan 2025 1 min read