कोतवाल के साथ बदतमीजी एवं गाली गलौज करने के मामले में राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट
23 साल पुराने केस कोतवाली में घुसकर तत्कालीन शहर कोतवाल सर्वजीत शाही के बदतमीजी वो गाली गुप्ता के मामले में कोर्ट ने राज्यमंत्री के खिलाफ गैर जमानती बारन्ट जारी किया है.
एम एल सी रविशंकर उर्फ पप्पू सिंह की गैरहाजरी सीजेएम कोर्ट ने किया माफ
*विधि संवाददाता बलिया*
बलिया : लगभग 23 साल पुराने केस कोतवाली में घुसकर तत्कालीन शहर कोतवाल सर्वजीत शाही को एम एल सी रविशंकर सिंह पप्पू एवं वर्तमान सदर विधायक व परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह एवं अन्य समर्थकों संग गाली गुप्ता तथा कॉलर पकड़ने के एक मामले में सुनवाई करते हुए सीजेएम शैलेष पांडेय की अदालत ने एम एल सी रविशंकर सिंह की आज की गैर हाजरी माफ कर दी है। क्योंकि एम एल सी द्वारा पूर्व में आत्म
समर्पण कर अपना जमानत अर्जी मंजूर करा लिया है। लेकिन मंत्री दयाशंकर सिंह के विरुद्ध हाजिर न्यायालय नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट के साथ ही एन स्टेप के जरिए एसी.पी बलिया की तामिला हेतु भेजा गया है।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत परिसर में चार दिसंबर 2003 को समय करीब 9:25बजे सुबह में घटित हुआ था तत्कालीन शहर कोतवाल सर्वजीत शाही ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था. जिसमे आरोप लगाया था कि घटना के दिन हम अपने हम राहियों के साथ अभियुक्तों की तलाशी में जा रहे थे कि जरिए आरटी सेट सूचना प्राप्त हुई कि रविशंकर उर्फ पप्पू सिंह ,दयाशंकर सिंह अपने 20समर्थकों के साथ कोतवाली में आए है तथा आपकी बुला रहे है। इस सूचना पर मैं अपने हमराहियों संग आवश्यक पुलिस बल बुलाने का निर्देश देकर कोतवाली आया, जहाँ सभी लोग मौजूद रहे। इसके बाद मुझे भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए कॉलर पकड़ लिये तथा दयाशंकर मुझपर हमलावर हो गए। वहाँ पर पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव किया। तथा रविशंकर ने कहा साले तुम्हारी इतनी हिम्मत की हमारे कार्य कर्ता को गिरफ्तार करोगें।
प्रदीप कुमार गुप्त पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। अमर उजाला, प्रभात खबर और राष्ट्रीय सहारा, द डॉन, अवध टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे समाचार बैंक के CEO एवं Editor-in-Chief हैं और राजनीति, अपराध व जनसरोकारों पर तथ्यपरक रिपोर्टिंग करते हैं।
Comments
No comments yet.