Skip to content
Sunday, July 5, 2026
Breaking

Today's Lead

Editor's Picks

Essential reads selected by the newsroom.

Latest News

Fresh reporting, analysis, commentary, and newsroom updates.

IMG-20241030-WA0565
Breaking News

कोर्ट खबर: त्यौहार से बनता है सौहार्द्रपूर्ण वातावरण

हिंदुओं का त्यौहार चाहे दीपावली हो, दशहरा हो या छठ पूजा हो प्रत्येक साल आता रहता है जो हमारी परंपराओं में, सभ्यता एवं संस्कार का एक मुख्य हिस्सा है और साथ ही एक दूसरे से मेल मिलाप करके आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्र पूर्ण स्वच्छ तथा साकारात्मक वातावरण बनाने के लिए मुख्यत पर्व बनाए गए है इसका ध्यान रहे कि इसके नाम पर पर्वों का दुरुपयोग न हो, उक्त उदगार जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह ने देर शाम को न्यायिक अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक में व्यक्त किया.

30 Oct 2024 1 min read
court-1
Breaking News

मारपीट के मामले तीन आरोपियों को कोर्ट ने किया बाइज्जत बरी

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पराग यादव की अदालत मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में दोष साबित करने में अभियोजन पक्ष के असफल रहने पर तीन आरोपियों को बाइज्जत बरी करने का आदेश दिया है.

30 Oct 2024 1 min read
IMG-20241028-WA0571
Breaking News

कोर्ट न्यूज: सीजेएम ने किया दीवानी परिसर का निरीक्षण

दीपावली त्यौहार के भीड़ भाड़ एवं न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमितपाल सिंह के निर्देशन में सोमवार को सी जे एम पराग यादव द्वारा अपने दल बल के साथ पूरे कैम्पस के सुरक्षा व्यवस्था पेयजल,सुरक्षा मशीन हवालात आदि समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए परिवार न्यायालय समेत पूरे कैम्पस का सघन निरीक्षण किया गया।

28 Oct 2024 1 min read
1000043048
Breaking News

सनबीम स्कूल में राष्ट्रीय साहित्य समारोह 2024 का हुआ भव्य आयोजन

बलिया स्थित सनबीम स्कूल अपने अनूठे कार्यों के लिए जिले में सदैव विशिष्ट स्थान प्राप्त करता है। इसी क्रम में आज के वैज्ञानिक युग में विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जगाने एवं उनमें रचनात्मकता का विकास करने हेतु विद्यालय प्रांगण में दिनांक 27 अक्टूबर रविवार को युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच, लखनऊ तथा सनबीम स्कूल बलिया के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय साहित्य समारोह 2024 का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देशभर के अनेकों प्रतिष्ठित साहित्यकारों, कवियों एवं सम्मानित अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई.

28 Oct 2024 1 min read
IMG-20241027-WA0157
Breaking News

दिल्ली रहते हुए बलिया के बारे में सोचना… इसे कहते हैं.

इसको कहते हैं दिल्ली रहते हुए बलिया के बारे में सोचना…। कुछ दिनों पहले श्री निर्भय नारायण सिंह ( IRTS ) वर्तमान में CPTM ( मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक ) उत्तर रेलवे के कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी आते हैं, और निर्भय सिंह से आंध्रप्रदेश, तेलंगाना एवं बिहार में बाढ़ राहत सामग्री भेजने के लिए कुछ वैगन ( माल ढोने वाले डब्बे ) भेजने का अनुरोध करते हैं l बातों के क्रम में निर्भय सिंह उनसे चर्चा करते हैं कि मेरा गृह जनपद बलिया विशेष रूप से बैरिया क्षेत्र घाघरा एवं गंगा दो नदी से घिरा है और बाढ़ तो वहाँ भी प्रति वर्ष आता है ल

27 Oct 2024 1 min read
pngtree-breaking-news-vector-label-png-image_8759782
Breaking News

पावर परिवर्तक में क्षमता वृद्धि के चलते आज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ठप रहेगी बिजली

33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र न्यू सिविल लाइन बलिया पर स्थापित 05 एमवीए पावर परिवर्तक का क्षमता वृद्धि कर 10 एमवीए किये जाने कार्य 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है। इसकी जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षमता वृद्धि के कार्य के मद्देनजर 27 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र न्यू सिविल लाइन बलिया से निर्गत 11 केवी पोषकों से अच्छादित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि उपरोक्त बाधित विद्युत आपूर्ति की अवधि में उर्जा के वैकल्पिक साधनों का प्रयोग कर अनुरक्षण कार्य में सहयोग प्रदान करें।

26 Oct 2024 1 min read
Breaking News

कोर्ट न्यूज: गैंगेस्टर एक्ट के मामले में अभियुक्त को तीन साल की सजा

न साल कारावास व पांच हजार की लगाई जुर्माना◼️ गैंग चार्ट में अपनी ही मां की हत्या समेत तीन मामले हुए थे दर्ज विधि संवाददाता बलिया लगभग बारह साल पुराने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद अधिनियम के एक मामले में सुनवाई करते हुए विशे...

25 Oct 2024 1 min read
1000008180
Breaking News

Court News: मनियर नपा के नपाध्यक्ष के घोषित परिणाम को जिला जज ने ठहराया अवैध

: गत वर्ष 11मई 2023 को नगर पालिका परिषद मनियर के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के धांधली की कलई तब खुलकर सामने आ गई जब जिला जज अमितपाल सिंह की अदालत ने वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष रितु देवी के परिणाम को शून्य एवं अवैध ठहरा दिया. इसके साथ ही दूसरे नंबर पर रही बुचिया देवी को नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए विजयी उम्मीदवार घोषित कर दी. जिला जज श्री सिंह ने आदेश के अनुपालन के लिए कोर्ट की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बलिया के माध्यम से निर्वाचन आयोग लखनऊ को आदेश का अनुपालन कराने हेतु भेजने का आदेश दी है.

23 Oct 2024 1 min read
IMG-20241022-WA0490
Breaking News

कोर्ट खबर: बार काउंसिल ऑफ यूपी के विरोध में अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा मांग पत्र

पूर्व निर्धारित कार्य क्रम के मुताबिक क्रिमिनल बार एसोसिएशन,सिविल बार एसोसिएशन एवं कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के कृत्यों के विरुद्ध आंदोलन का मन बना लिया है। और हजारों की संख्या में अपनी मांग पत्र को लेकर बार काउंसिल मुर्दा बाद के नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंच कर उनके प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपी

22 Oct 2024 1 min read
1000010779
Breaking News

कप्तान के कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, 31 पर मुकदमा दर्ज

पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब सवा माह पूर्व एक नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल के बाद एफआर लगाए जाने से नाराज करीब 100 की संख्या में युवा, नाबालिग लड़के व महिलाएं सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समाजसेवी आदित्य राजभर वाराणसी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने करीब 40 से 50 लोगों को दौड़ाकर पकड़ लिया। जबकि शेष भागने में सफल रहे। पुलिस ने आदित्य राजभर समेत सभी से घंटे भर पूछताछ किया। सूत्रों की माने तो पुलिस ने करीब 30 से 31 लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान काफी संख्या में फोर्स तैनात रही।

21 Oct 2024 1 min read
IMG-20241019-WA0491
Breaking News

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, होटल सील

नरही थाना क्षेत्र के भरौली स्थित होटल में किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वही होटल को सील करते हुए दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर रात में ही एसपी विक्रांत वीर ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। एनएच किनारे संचालित होटल पर कई बार रेड पड़ी, लेकिन वह हर बार बचता रहा। इस होटल का यूपी व बिहार से कनेक्शन है।

20 Oct 2024 1 min read