Ballia : बलिया पुलिस ने फोटोग्राफर चंदन कुमार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। चंदन की हत्या का राज प्रेम प्रपंच ही सामने आया है। हत्याकांड में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से तीन आला कत्ल चाकू बरामद किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि 22 मार्च को रेवती थाने पर पिता ने तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च की रात करीब 8.30 बजे मेरा पुत्र चन्दन कुमार घर पर खाना खा रहा था, तभी गांव के ही सुरेन्द्र पुत्र मोती यादव, श्रीभगवान पुत्र मोती यादव, बलि यादव पुत्र जवाहर यादव, दीपक यादव पुत्र बीरबल यादव (निवासीगण मानगढ़ थाना रेवती जिला बलिया) व रोहित यादव पुत्र चिलर यादव (निवासी : दहियावा, थाना सारण, जिला सारण, छपरा बिहार) मेरे घर आये और मेरे पुत्र को मेरे सामने अपने साथ लेकर चले गये।
चंदन घर नहीं आया तो मैं काफी खोजबीन किया। इसी बीच, मेरे पुत्र का शव गेंहू के खेत में मिला। मेरे पुत्र की निर्मम तरीके से हत्या की गई हैं। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण के लिए टीम का गठन कर सार्थक प्रयास शुरू कर दी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रेवती प्रशान्त कुमार चौधरी मय हमराह उप निरीक्षक प्रभाकर शुक्ल, कां. संतराज यादव, अविनाश शर्मा, अनिल कुमार चौधरी, आशीष कुमार, महिला कां. प्रतिभा देवी क्षेत्र में मामूर थे।
इसी बीच, अभियुक्त सुरेन्द्र यादव पुत्र मोती यादव (निवासी मानगढ़ थाना रेवती जनपद बलिया) व रोहित यादव पुत्र लाल बहादुर यादव उर्फ चीलर यादव (निवासी : दहियाव, थाना टाउन, जिला सारण छपरा बिहार) को गोपाल नगर गेट ब्रह्म बाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान धारा 103 (1), 238 बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायालय किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
Comments
No comments yet.